बेचारी तो सोनिया हैं !
के. विक्रम राव सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "बेचारी" बताया क्योंकि वे संसद में अपना संबोधन ठीक से कर नहीं पाईं। इस शब्द बेचारी (अंग्रेजी में पुवर-लेडी) के पर्याय शब्दकोश में हैं : "तुच्छ, नगण्य, अकिंचन,…


सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "बेचारी" बताया क्योंकि वे संसद में अपना संबोधन ठीक से कर नहीं पाईं। इस शब्द बेचारी (अंग्रेजी में पुवर-लेडी) के पर्याय शब्दकोश में हैं : "तुच्छ, नगण्य, अकिंचन, अदना, दीनहीन, कंगाल, मिस्कीन" आदि। सोनिया गांधी की मानसिकता झलक गई। स्पष्ट तौर पर। क्या विपक्ष पार्टी की नेता का गणतंत्र के प्रथम नागरिक का अपमान करने का हक बनता है ? भावार्थ यही कि राष्ट्रनायक केवल सवर्ण, कुलन, अभिजात, खानदानी, सुकुल में ही जन्मे हों।
इस मापदंड पर तो सोनिया गांधी कभी फिट नहीं बैठेंगी। कौन हैं वे ? उनका असली नाम है एडविगे एंटोनिया अलबिना माइनो जो इटली की विसेंजो गांव के निकट जन्मी थी। उनके पिता स्टीफनों मियानों एक मिस्त्री (निर्माण कारीगर) थे। वे फिर फासिस्ट नेता और हिटलर के साथी बेनिटो मसोलिनी की फासिस्ट सेना में भर्ती होकर सोवियत संघ पर हुए हमले के समय इतालियन सैनिक थे। स्टालिनग्राड में फासिस्ट सेना की हार पर वे युद्ध बंदी बनाए गए। बाद में रिहा हुए।फासिस्ट पिता की यह कमपढ़ी बड़ी बेटी एयर होस्टेस (जहाज में सेविका) बनने ब्रिटेन गई। वहां कैंब्रिज विश्वविद्यालय के कॉलेज के रेस्त्रां में परिचारिका (बार-बाला) की नौकरी की। रेस्त्रां में ही भारतीय छात्र राजीव फिरोज घांडी से भेंट हुई। प्यार हुआ। शादी हुई। अब भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षा है।

सोनिया-पति राजीव गांधी की शैक्षिक अर्हताएं ? वे अपने अनुज संजय गांधी के साथ ब्रिटेन में उच्च शिक्षा पाना चाहते थे। उनके नाना (प्रधानमंत्री) जवाहरलाल नेहरू ने अपने वित्त मंत्री मोरारजी देसाई से आग्रह किया कि दोनों को छात्रवृत्ति दे दी जाए। वित्त मंत्री का जवाब था कि इंदिरा गांधी के इन दोनों पुत्रों की निम्नतम शैक्षिक अर्हता इतनी नहीं थी कि उन्हें ब्रिटेन में शिक्षा पाने हेतु कोई शासकीय मदद दी जा सके। अपनी पुस्तक में डॉ. एस. राधाकृष्णन ने लिखा था कि जवाहरलाल नेहरू के देहांत के बाद राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी को अध्यापिका की नौकरी दिलवाने का प्रयास किया था। इंदिरा गांधी अयोग्य पाई गईं क्योंकि उनके पास पर्याप्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र नहीं थे। हाई स्कूल भी नहीं। तो इस संदर्भ में सोनिया गांधी की हैसियत की समीक्षा हो कि वे राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं आदिवासी महिला को "बेचारी" कह सकती हैं ? याद रहे पिछली लोकसभा में कांग्रेस विपक्ष के नेता अधीरंजन बनर्जी ने मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था। वे चुनाव हार गए। अर्थात सूप बोले तो बोले चलनी भी बोले जिसमें सौ छेद।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
