द इंडियन व्यू

बेंगलुरु में रिश्वतखोरी की घटना पर एनएचआरसी ने लिया स्वतः संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बेंगलुरु में एक व्यक्ति से उसकी बेटी की मृत्यु के बाद एम्बुलेंस चालक, पुलिसकर्मियों, श्मशान घाट कर्मचारियों और नगर निकाय अधिकारियों के रिश्वत लिए जाने की खबर पर स्वतः…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
2 min read
बेंगलुरु में रिश्वतखोरी की घटना पर एनएचआरसी ने लिया स्वतः संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बेंगलुरु में एक व्यक्ति से उसकी बेटी की मृत्यु के बाद एम्बुलेंस चालक, पुलिसकर्मियों, श्मशान घाट कर्मचारियों और नगर निकाय अधिकारियों के रिश्वत लिए जाने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने कर्नाटक के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।एनएचआरसी ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि 64 वर्षीय व्यक्ति की इकलौती बेटी आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद की स्नातक थी और बेंगलुरु में कार्यरत थी। वह 18 सितंबर को ब्रेन हैमरेज से पीड़ित हुई थी। उसकी मृत्यु के बाद जब पिता ने एम्बुलेंस बुलाई, तो चालक ने मनमाना किराया वसूला। पुलिस ने मृत्यु की सूचना दर्ज करने पर कोई सहानुभूति नहीं दिखाई और प्राथमिकी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति रिश्वत लेने के बाद ही दी।रिपोर्ट में बताया गया कि मृतका के परिवार ने बेटी की आंखें दान कीं, लेकिन श्मशान घाट पर भी कर्मचारियों ने पैसे मांगे। महादेवपुरा नगर निगम अधिकारियों ने मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में देरी की और रिश्वत देने के बाद ही प्रमाणपत्र जारी किया। आयोग ने कहा है कि यदि रिपोर्ट में तथ्य सही हैं तो यह गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है। एनएचआरसी ने राज्य सरकार से घटना की पूरी जानकारी और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दो सप्ताह में मांगी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…