द इंडियन व्यू

बेंगलुरु में रजत विजेता अल्ट्रा रनर एथलीट मनोहर निषाद का हुआ सम्मान

लखनऊ। लखनऊ के अल्ट्रा रनर एथलीट मनोहर निषाद ने हाल ही में बेंगलुरु में हुई 24 आवर्स एंड हंड्रेड किलोमीटर नेशनल चैंपियनशिप में 12 आवर्स श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के…

Ragwendra P Singh
April 6, 2025
2 min read
बेंगलुरु में रजत विजेता अल्ट्रा रनर एथलीट मनोहर निषाद का हुआ सम्मान

लखनऊ। लखनऊ के अल्ट्रा रनर एथलीट मनोहर निषाद ने हाल ही में बेंगलुरु में हुई 24 आवर्स एंड हंड्रेड किलोमीटर नेशनल चैंपियनशिप में 12 आवर्स श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न अकादमी, गोमतीनगर, विनय खंड-2 में आयोजित सम्मान समारोह में मनोहर निषाद को विशेष रुप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेंटर के निदेशक व लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉक्टर आनंद किशोर पाण्डेय ने मनोहर निषाद का अभिनंदन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि वह आगे भी ऐसे शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए नाम रोशन करें।

मनोहर निषाद, जो कि एक फिटनेस कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ने 1 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु में बेंगलुरु में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 12 घंटे की दौड़ मे हिस्सा लिया और नॉनस्टाप 125 किमी. की दूरी तय करते हुए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अपनी इस इस उपलबधि पर उन्होंने कहा कि अब मेरा लक्ष्य 24 आवर्स नॉन स्टाप रनिंग में 225 किमी. की दूरी तय करना है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी ज्योति और बेटी नित्या को देते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने न केवल उन्हें संपूर्ण सहयोग दिया, बल्कि कोच के रूप में उनका मार्गदर्शन भी किया। साथ ही, उन्होंने इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग के अवसर के लिए जेएसवी फाउंडेशन का भी आभार व्यक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।