बुमराह-सिराज के साथ गेंदबाजी से गुरनूर को मिला बड़ा फायदा, अब सभी फॉर्मेट खेलने का लक्ष्य
भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने बोला कि पिछले तीन महीनों में सीनियर तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी करने से उन्हें सही लेंथ से गेंदबाजी करने में मदद मिली है और अब उनका लक्ष्य सभी…

भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने बोला कि पिछले तीन महीनों में सीनियर तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी करने से उन्हें सही लेंथ से गेंदबाजी करने में मदद मिली है और अब उनका लक्ष्य सभी प्रारूपों में खेलना है। गुरनूर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने छह वनडे में 11 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट लगभग सात के आसपास है।
इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का मानना है कि अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्हें लेंथ को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली जिससे उन्हें फायदा हो रहा है। गुरनूर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘रणजी ट्रॉफी और भारत ए की तरफ से अच्छे प्रदर्शन के कारण मेरा चयन भारतीय टीम में हुआ। लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी की लेंथ और उसमें निरंतरता बनाए रखने तथा किस विकेट पर किस बल्लेबाज को कैसी गेंदबाजी करनी है, इस बारे में और अधिक सीखना चाहता था। यही मेरा लक्ष्य था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शुरू से ही मेरा एक ही लक्ष्य रहा है। मुझे अपने शरीर को इस तरह से तैयार करना है कि चाहे मैं कितने भी ओवर करूं, इससे मेरे शरीर पर किसी तरह का असर नहीं पड़े और मैं अपने खेल का भरपूर आनंद लूं।’’ मुख्य भारतीय कोच गौतम गंभीर, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बुमराह जैसे अन्य सीनियर साथियों के साथ बातचीत ने उन्हें अपने कौशल को निखारने में मदद मिली।

गुरनूर ने कहा, ‘‘मोर्ने सर और गंभीर सर के साथ बातचीत के बाद एक गेंदबाज के रूप में मैं पहले से बेहतर बन गया हूं। जाहिर है कि बूम (बुमराह) भाई, सिराज भाई, प्रसिद्ध (कृष्णा) भाई को देखने और उनसे बात करने के बाद मुझे नई सीख मिली।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब आप उन्हें करीब से गेंदबाजी करते हुए देखते हैं। जब आप देखते हैं कि वे खुद को कैसे तैयार करते हैं और बल्लेबाजों पर किस तरह से हावी होने की कोशिश करते हैं तो इससे काफी सीख मिलती है। मैं भी अपने करियर में यही करने की कोशिश कर रहा हूं और सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज बनना चाहता हूं।’’
सीनियर तेज गेंदबाजों से मिली सीख के बारे में गुरनूर ने कहा, ‘‘उन्होंने बताया कि मैं अपनी गेंदबाजी शैली में बदलाव नहीं करूं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि किन परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करनी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं अपनी गति और लेंथ पर कायम रहूं तथा अधिक मैच खेलने से मेरा खेल बेहतर होता जाएगा।’’
गुरनूर ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत ए की तरफ से श्रीलंका ए और एसएलसी इलेवन के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों में 13 विकेट लिए। श्रीलंका में खेले गए दो मैचों में पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने 54.3 ओवर गेंदबाजी की, जिससे वह काफी खुश थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि अगर मैं मैच में अच्छी गेंदबाजी करता हूं, तो मुझे खेल में बने रहना चाहिए। आपको ब्रेक और रिकवरी की जरूरत होती है। इसके लिए हमें योजना बनानी होगी।’’ गुरनूर ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि हम जितना अधिक खेलेंगे हमारा शरीर उतना ही मजबूत होगा। मेरी सोच पुराने तेज गेंदबाजों जैसी है। बस गेंदबाजी करते रहो।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
