बुमराह की जगह नबी को मिला मौका, बोले- आज नहीं तो कल टीम इंडिया का हिस्सा बनूंगा
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच हाल ही में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला गया था, जहां पर भारत ने दमदार जीत हासिल की। हालांकि आगामी सीरीज से पहले…
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच हाल ही में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला गया था, जहां पर भारत ने दमदार जीत हासिल की।
हालांकि आगामी सीरीज से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों के चोटों से परेशान है। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर चुके आकिब नबी को मौका मिला है। वहीं इस सीरीज के लिए सारांश जैन को पहली बार मौका मिला है। बीसीसीआई ने गुरुवार को दोनों खिलाड़ियों के बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है।
जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने कहा है कि 2025-26 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बाद उन्हें पूरी उम्मीद थी कि भारतीय टीम में उनका चयन होगा। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत रणजी में उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/2087743445574312018
आकिब ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन उन्होंने 60 विकेट चटकाए। इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर भी नबी गए थे, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 6 विकेट लिए।
बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में सारांश जैन से बातचीत में आकिब नबी ने कहा, ''हां, मुझे उम्मीद थी। लेकिन बतौर क्रिकेटर आपका माइंडसेट ऐसा होना चाहिए कि आपका काम प्रदर्शन करना है। लोग आपको देखेंगे। मैं सोचता ता कि मुझे मौका मिलेगा।।
आज या कल, मैं भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगा। क्योंकि आप काफी साल से अच्छा कर रहे हैं। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलता ही है। जब मैं गेंदबाजी करता था तो मेरी भी वही मानसिकता थी, मेरा काम विकेट लेना है और बाकी सब भगवान के हाथ में है।''
उन्होंने आगे कहा, ''मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मुझे टीम में बुलाया जाता है। मेरा परिवार खुश है। ये मेरी उम्मीद से बढ़कर है। आकिब को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। अगर वह डेब्यू करते हैं तो भारत के लिए टेस्ट में खेलने वाले नबी जम्मू और कश्मीर से पहले खिलाड़ी बनेंगे।
अनुभवी जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण नबी को श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
29 साल के नबी ने रणजी ट्रॉफी के दो शानदार सीजन के दम पर सीनियर टीम में जगह बनाई है। उन्होंने कुल 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 सीजन के 60 विकेट भी शामिल हैं। इस सीजन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
नबी के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें श्रीलंका के हालिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम में भी जगह मिली थी। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने श्रीलंका ए के खिलाफ दो चार-दिवसीय मैचों में छह विकेट लिए, जिसमें पहले मैच की पहली पारी में 58 रन देकर 4 विकेट लेना भी शामिल है।
वहीं, पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी चोट के कारण बुमराह अभी भी टीम से बाहर हैं। इस प्रमुख तेज गेंदबाज को श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन शर्त यह थी कि उन्हें बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
हालांकि, वे समय पर ठीक नहीं हो पाए। इस नई मुश्किल के कारण बुमराह की टेस्ट क्रिकेट में वापसी और टल गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पीठ में लगी चोट के बाद उनके वर्कलोड को बहुत सावधानी से मैनेज किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
