बीसीए स्टेडियम के लिए 49.61 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर
वडोदरा : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राज्य क्रिकेट संघों को स्टेडियम के विकास के लिए सब्सिडी प्रदान करता है। इसी क्रम में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के लिए लंबित पड़ी बीसीए स्टेडियम की सब्सिडी को मंजूरी…

वडोदरा : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राज्य क्रिकेट संघों को स्टेडियम के विकास के लिए सब्सिडी प्रदान करता है। इसी क्रम में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के लिए लंबित पड़ी बीसीए स्टेडियम की सब्सिडी को मंजूरी मिल गई है। अब यह पूरी राशि बीसीए को प्राप्त होगी। हाल ही में बीसीए की 85वीं वार्षिक आम सभा (AGM) आयोजित हुई थी, जिसमें सदस्यों ने सभी प्रस्तावों को बहुमत से मंजूरी दी। नियमों के तहत बीसीए ने आवश्यक दस्तावेज बीसीसीआई को सौंप दिए थे। बीसीए के अनुसार, बीसीसीआई ने बीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु लंबित सब्सिडी राशि ₹49,61,59,912 + जीएसटी स्वीकृति दे दी है। बीसीए का कहना है कि यह राशि स्टेडियम के संचालन, सुविधाओं के आधुनिकीकरण और भविष्य की योजनाओं को और मजबूत करेगी। बीसीए अध्यक्ष प्रणव अमीन ने कहा, “यह रिम्बर्समेंट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की तैयारियों के बीच हमारी प्राथमिकता एक आधुनिक, सुगम और खिलाड़ियों तथा दर्शकों को उत्कृष्ट अनुभव देने वाला स्टेडियम विकसित करना है।”
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
