बीते 11 वर्षों में भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: अनुप्रिया पटेल
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है। इसी…

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है। इसी तरह एमबीबीएस सीटें 51 हजार से बढ़कर 1.28 लाख और पीजी सीटें 31 हजार से बढ़कर लगभग 82 हजार हो गई हैं। एम्स की संख्या भी 7 से बढ़कर 23 हो गई है। सोमवार को वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के 7वें दीक्षांत समारोह में अनुप्रिया पटेल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर सिर्फ पेशेवर नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार सेवक होते हैं, इसलिए सेवा भाव कभी खत्म नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज देश में 1.82 लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर काम कर रहे हैं, जो लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही, आयुष्मान भारत–पीएमजेएवाई योजना के तहत देश के 62 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने जन औषधि योजना और अमृत फार्मेसी का भी उल्लेख किया, जिनसे सस्ती दवाएं मिल रही हैं।
उन्होंने मेडिकल छात्रों से अपील की कि वे अपने पेशे में ईमानदारी, करुणा और मानवता को हमेशा बनाए रखें और गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।
इस समारोह में 217 पोस्टग्रेजुएट, 136 अंडरग्रेजुएट और 40 सुपर-स्पेशलिटी छात्रों को डिग्रियां दी गईं। इसके अलावा 43 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा, कुलपति, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय तथा डॉ. सुनीता शर्मा, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) भी उपस्थित रहे। इसके साथ वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) संदीप बंसल, प्रो. (डॉ.) गीतिका खन्ना, (प्रिंसिपल, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल), प्रो. (डॉ.) चारु बंबा, चिकित्सा अधीक्षक, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
