द इंडियन व्यू

बीटिंग रिट्रीट में आज देश की समृद्ध सैन्य विरासत का प्रदर्शन होगाः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज शाम आयोजित होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक होगा। यह भव्य आयोजन भारत की समृद्ध सैन्य विरासत, परंपरा और अनुशासन की शक्ति को…

Ragwendra P Singh
January 29, 2026
1 min read
बीटिंग रिट्रीट में आज देश की समृद्ध सैन्य विरासत का प्रदर्शन होगाः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज शाम आयोजित होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक होगा। यह भव्य आयोजन भारत की समृद्ध सैन्य विरासत, परंपरा और अनुशासन की शक्ति को प्रदर्शित करेगा।

 

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में देश की सुरक्षा में समर्पित सशस्त्र बलों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भारत अपने वीर जवानों की निष्ठा और बलिदान को सदैव नमन करता है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने वैदिक मंत्र का उल्लेख करते हुए लिखा , “एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि। अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥”

 

इस मंत्र के माध्यम से उन्होंने एकता, शौर्य और विजय के संकल्प को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह में सैन्य बैंड की मधुर धुनें, पारंपरिक ध्वज अवरोहण और ऐतिहासिक सैन्य परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस उत्सव का औपचारिक समापन करता है, बल्कि देश की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…