द इंडियन व्यू

बीएड छात्रा के आत्मदाह मामले में राहुल गांधी ने ओडिशा सरकार को घेरा

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर जिले में बीएड की एक छात्रा के आत्मदाह के मामले में राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस घटना को सिस्टम द्वारा की गई हत्या…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
बीएड छात्रा के आत्मदाह मामले में राहुल गांधी ने ओडिशा सरकार को घेरा

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर जिले में बीएड की एक छात्रा के आत्मदाह के मामले में राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस घटना को सिस्टम द्वारा की गई हत्या बताया और राज्य सरकार की चुप्पी एवं कार्यशैली पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि ओडिशा में एक बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उसे न्याय देने के बजाय धमकाया और प्रताड़ित किया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को उसकी रक्षा करनी चाहिए थी, उन्होंने उसे बार-बार अपमानित किया और सिस्टम ने हमेशा की तरह आरोपितों को बचाने का काम किया। इस दबाव के कारण छात्रा को आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा।

उन्होंने इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि सिस्टम द्वारा संगठित हत्या बताया। राहुल ने कहा कि ओडिशा हो या मणिपुर, देश की बेटियां जल रही हैं, टूट रही हैं और दम तोड़ रही हैं, लेकिन सरकार खामोश है। उन्होंने मांग की कि देश को सरकार की चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए।

ओडिशा के बालासोर जिले में फकीर मोहन कॉलेज की बीएड की 20 वर्षीय छात्रा ने सोमवार देर रात अंतिम सांस ली। उसने खुद को आग लगा ली थी, जिसके बाद वह 95 प्रतिशत तक झुलस गई थी। पिछले तीन दिनों से वह भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…