बिहार : सम्राट चौधरी का राहुल और तेजस्वी पर तंज, 'एक स्टेट तो दूसरा नेशनल लेवल का झूठा'
नई दिल्ली : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं में झूठ बोलने…

नई दिल्ली : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं में झूठ बोलने का कंपटीशन चल रहा है।
दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने प्रदेश की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करवाई है। इस दौरान मतदाता सूची से करीब 60 लाख से अधिक फर्जी मतदाताओं को हटाया गया है। विपक्ष इस प्रक्रिया पर आयोग और भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा रही है।
इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, तेजस्वी-राहुल में अभी झूठ का कंपटीशन चल रहा है। एक झूठ राहुल गांधी लेकर आते हैं तो दूसरा झूठ तेजस्वी लेकर आते हैं। कौन झूठा नंबर-1 है, अभी तय करना बहुत कठिन है। सिर्फ इतना है कि एक स्टेट लेवल का झूठा है तो दूसरा नेशनल लेवल का।
उल्लेखनीय है कि चुनावी वर्ष में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध को लेकर अधिकतर विपक्षी पार्टियां लामबंद होते दिख रही हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी नेता मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की बात दोहराई।
हालांकि, चुनाव आयोग एसआईआर को एक सामान्य प्रक्रिया बता रहा है, ताकि फर्जी वोटर्स को लिस्ट से बाहर किया जा सके। वहीं, भाजपा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होने की बात कर रही है और जानबूझकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
