बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का सुपर संडे, प्रधानमंत्री मोदी का पटना में रोड शो
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिहाज से आज सुपर संडे साबित होने जा रहा है।तमाम पार्टियों के दिग्गज नेता आज बिहार के विभिन्न हिस्सों में अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान का हिस्सा बनने जा रहे…

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिहाज से आज सुपर संडे साबित होने जा रहा है।तमाम पार्टियों के दिग्गज नेता आज बिहार के विभिन्न हिस्सों में अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान का हिस्सा बनने जा रहे हैं।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चुनाव प्रचार अभियान में उतरेंगे और आरा, नवादा और पटना में अलग-अलग चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज उनकी पहली जनसभा आरा में दोपहर 1.30 बजे होगी। जहां वे जनता से एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री की दूसरी सभा नवादा में दोपहर 3.30 बजे होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजधानी पटना पहुंचेंगे, जहां वे शाम 5.25 बजे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम 5.30 बजे पटना में भव्य रोड शो करेंगे। उनका यह रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड, बारी पथ, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन तक निर्धारित है। कार्यक्रम के आखिरी चरण में वे शाम 6:45 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
