द इंडियन व्यू

बिहार में महागठबंधन को लेकर जनता में उत्साह : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को राबड़ी आवास से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा सुपौल, मधुबनी और दरभंगा में आयोजित की जाएगी। तेजस्वी ने कहा बिहार की जनता में महागठबंधन को…

Ragwendra P Singh
August 26, 2025
2 min read
बिहार में महागठबंधन को लेकर जनता में उत्साह : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को राबड़ी आवास से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा सुपौल, मधुबनी और दरभंगा में आयोजित की जाएगी। तेजस्वी ने कहा बिहार की जनता में महागठबंधन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए वोटर अधिकार यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, महागठबंधन के नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर जनता के बीच जा रहे हैं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जनता में महागठबंधन के प्रति भारी उत्साह है और लोगों का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।

तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे वोटर अधिकार यात्रा से एनडीए नेताओं में बेचैनी साफ दिख रही है। हम पहले भी कह चुके हैं कि एनडीए का मतलब है नहीं देंगे अधिकार। ये लोग लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। बिहार, जो लोकतंत्र की जननी है, वहां ये लोग लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी।

राहुल गांधी द्वारा ऑर्डिनेंस फाड़ने के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा, देश में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। जानबूझकर ऐसे बिल लाए जा रहे हैं, जो लोगों को ब्लैकमेल करने और स्वार्थ सिद्ध करने के लिए हैं।

उन्होंने बिहार में उद्योगों की कमी, शुगर मिलों के बंद होने और पलायन जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि एनडीए सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से अपील की कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास असंभव है। उन्होंने कहा, 11 साल केंद्र में और 20 साल बिहार में एनडीए की सरकार रही, फिर भी बिहार की स्थिति जस की तस है। इसके लिए एनडीए ही जिम्मेदार है।

भाजपा के यूथ कॉन्क्लेव पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, शिक्षा मंत्री को यह बताना चाहिए कि पटना को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा क्यों नहीं मिला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…