बिहार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विरोध में संसद परिसर में लगातार तीसरे दिन विपक्ष का प्रदर्शन
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें समाजवादी…

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता शामिल हुए। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने एकजुट होकर इस प्रक्रिया के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान सभी नेता अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था कि एसआईआर भारतीय नागरिकों के अधिकारों को छीन रही है। इन पोस्टरों पर'इंसाफ', 'एसआईआर वापस लो' और 'लोकतंत्र बचाओ' जैसे नारे भी लिखे थे। विपक्ष का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
इस विरोध प्रदर्शन की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा, "लगातार तीसरे दिन, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन बिहार में चल रही घोर अलोकतांत्रिक एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रहा है। संसद को इस पर तत्काल चर्चा करानी चाहिए और इस प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए मतदता पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। अब तक 90.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने फॉर्म भर दिए हैं। इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी और 30 सितंबर तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
