द इंडियन व्यू

बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, सम्राट चौधरी बने नए गृह मंत्री

पटना : बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
2 min read
बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, सम्राट चौधरी बने नए गृह मंत्री

पटना : बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह पहला मौका है जब गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री की बजाय उप मुख्यमंत्री को सौंपा गया है।नई गठबंधन सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोम) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से शामिल मंत्रियों को भी उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। विभागों के बंटवारे में सहयोगी दलों की हिस्सेदारी और अनुभव को ध्यान में रखा गया है, ताकि प्रशासनिक कामकाज को गति दी जा सके।विभागों के बंटवारे के साथ ही नई सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग आवंटन में सहयोगी दलों की हिस्सेदारी और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन साधने की कोशिश की गई है।मंत्री और उन्हें मिले विभागभाजपा से शामिल मंत्रीसम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)- गृह विभागविजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)- राजस्व एवं भूमि विभागमंगल पांडेय - स्वास्थ्य एवं विधि विभागडॉ. दिलीप जायसवाल - उद्योग विभागनितिन नवीन - पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभागरामकृपाल यादव - कृषि विभागसंजय टाइगर - श्रम संसाधन विभागअरुण शंकर प्रसाद - पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा विभागसुरेंद्र मेहता - पशु एवं मत्स्य संसाधन विभागनारायण प्रसाद - आपदा प्रबंधन विभागरमा निषाद - पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागलखेंद्र कुमार रोशन - अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभागश्रेयसी सिंह - सूचना एवं खेल विभागप्रमोद कुमार (चंद्रवंशी ) - सहकारिता, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागजदयू (जदयू) से शामिल मंत्रीविजय चौधरी - जल संशाधन और भवन निर्माण विभागविजेंद्र प्रसाद यादव - ऊर्जा मंत्रीश्रवण कुमार - ग्रामीण विकास मंत्रालयअशोक चौधरी -ग्रामीण कार्य मंत्रालयलेसी सिंह -खाद्य उपभोक्ता मंत्रालयमदन साहनी - समाज कल्याण मंत्रालयमोहम्मद जमा खान - अल्पसंख्यक कल्याण विभागसुनील कुमार -शिक्षा मंत्रालयहम से शामिल मंत्रीसंतोष कुमार सुमन - लघु जल संसाधन विभागलोजपा (राम विलास) से शामिल मंत्रीसंजय कुमार - गन्ना उद्योग विभागसंजय सिंह - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभागराष्ट्रीय लोक मोर्चा से शामिल मंत्रीदीपक प्रकाश - पंचायती राज विभाग---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।