द इंडियन व्यू

बिहार में बाढ़ की तबाही पर राहुल गांधी, खरगे और प्रियंका गांधी ने जताया दुख

नई दिल्ली : बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त…

Ragwendra P Singh
September 15, 2026
2 min read
बिहार में बाढ़ की तबाही पर राहुल गांधी, खरगे और प्रियंका गांधी ने जताया दुख

नई दिल्ली : बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ उनकी सहानुभूति है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील की।राहुल गांधी ने सरकार और प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाने तथा प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाने की अपेक्षा जताई।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में बाढ़ से हुई जनहानि को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और हजारों गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है।खरगे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक राहत और सहायता पहुंचाना होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में कोई कसर न छोड़ने तथा प्रभावित परिवारों तक सहायता अविलंब पहुंचाने की अपील की।कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस कठिन समय में बिहार के साथ खड़ा है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में भयानक बाढ़ से हुई तबाही पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और बड़ी संख्या में जन-धन की हानि हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।प्रियंका गांधी ने सरकार से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की, ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…