द इंडियन व्यू

बिहार : प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करवाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। उन्हें पटना के एक अस्पताल में…

Ragwendra P Singh
January 7, 2025
2 min read
बिहार : प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करवाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि प्रशांत किशोर न्यायिक हिरासत से बाहर आने के बाद पटना स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे थे। इसी बीच सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अजीत प्रधान अपनी टीम और एंबुलेंस के साथ उनके आवास पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात में ही उन्हें कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या आई थी। मंगलवार की सुबह डॉक्टर की टीम उनके आवास पहुंची। मेदांता अस्पताल के डॉ. अजीत प्रधान ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप आमरण अनशन पर बैठे थे। सोमवार की सुबह पटना पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना और आमरण अनशन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पहले उन्हें सशर्त जमानत दी लेकिन उन्होंने सशर्त जमानत लेने से इनकार कर दिया, इसके बाद फिर उन्हें बिना शर्त की जमानत दे दी गई थी।

सोमवार की रात न्यायिक हिरासत से बाहर आने के बाद प्रशांत किशोर ने घोषणा करते हुए कहा था कि मैं पहले भी अनशन पर था, हूं और आगे भी रहूंगा। उन्होंने दोहराया कि जनबल के सामने कोई बल नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा था, मेरा अनशन जारी था, जारी है, जारी रहेगा। मैं अनशन वापस नहीं ले रहा हूं। हम बैठक करेंगे और अनशन की जगह तय कर मंगलवार को घोषणा की जाएगी। हम लोग बीपीएससी की दोबारा परीक्षा के लिए लीगल रास्ते भी अपनाएंगे।

इसके बाद से ही वह अपने आवास पर आराम कर रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…