द इंडियन व्यू

बिहार, छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है और बिहार तथा छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार के 23 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।…

Ragwendra P Singh
June 28, 2025
2 min read
बिहार, छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है और बिहार तथा छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार के 23 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है, जबकि येलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गया, भागलपुर, लखीसराय और सासाराम के पहाड़ी इलाकों में बीते दिन अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि पटना और आरा में हल्की फुहारें पड़ीं। हालांकि तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं आई है। बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

आईएमडी के अनुसार, एक सक्रिय द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक फैली हुई है, जिससे बिहार में नमी बनी हुई है और बारिश की स्थिति अनुकूल है। मौसम विभाग ने यह भी चेताया है कि 29 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक नया चक्रवाती सिस्टम बन सकता है, जिससे राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव और भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय हो गया है। रायपुर में देर रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रदेश के 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सूरजपुर और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को प्रदेश के 69 स्थानों पर औसतन 25.51 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में मानसून की गति में सुधार हुआ है और अब तक 122.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 24 फीसदी कम है। बलरामपुर में सामान्य से 115 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, जबकि राजनांदगांव और सुकमा में 70-80 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार, आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।


इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…