द इंडियन व्यू

बिहार चुनाव में मिली पांच सीट के लिए असदुद्दीन ओवैसी ने वहां की जनता को दिया धन्यवाद

सिलीगुड़ी : बिहार विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने पांच सीटें जीती है। चुनाव जीतने के बाद एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
1 min read
बिहार चुनाव में मिली पांच सीट के लिए असदुद्दीन ओवैसी ने वहां की जनता को दिया धन्यवाद

सिलीगुड़ी : बिहार विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने पांच सीटें जीती है। चुनाव जीतने के बाद एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में सीमांचल इलाके में जीत के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया।वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)के विरोध और बंद की अपील के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर मुख्यमंत्री ही कहेंगी, मुझे कुछ नहीं कहना है। इसके बाद में वह सड़क मार्ग से बिहार के लिए रवाना हो गए।असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य की कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने काे लेकर मंथन कर रही है। एआईएमआईएम मालदा और मुर्शिदाबाद समेत राज्य के अल्पसंख्यक बहुल जिलों में अपने संगठन को बढ़ा रही है। पार्टी ने कालियाचक, वैष्णवनगर, मानिकचक, हरिश्चंद्रपुर, चंचल और रतुआ में अपने ऑफिस बनाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। -----------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।