द इंडियन व्यू

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, भाजपा ने किया स्वागत

नई दिल्ली : बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

Ragwendra P Singh
October 6, 2025
2 min read
बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, भाजपा ने किया स्वागत

नई दिल्ली : बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वागत किया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने संदेश में कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत है।

चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश एवं प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का प्रमुख माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बनी है। बिहार का यह चुनाव प्रदेश को विकास के रास्ते पर अनवरत ले जाने, घुसपैठिया मुक्त करने और जंगलराज को फिर से आने से रोकने का चुनाव है।

उन्होंने विश्वास जताया है कि लोकतंत्र की जननी बिहार की पुण्यधरा की जनता इन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को अपना आशीर्वाद और प्रचंड मतों से समर्थन प्रदान करेगी।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। बिहार विधान सभा की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती यानि मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…