द इंडियन व्यू

बिहार चुनाव : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर रस्सा कस्सी जारी, शाम को केंद्रीय चुनाव की बैठक

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए )की बैठकों का दौर जारी है। सुबह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के घर, फिर जेपी नड्डा के घर पर बैठक हुई। एनडीए में हिंदुस्तानी…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
2 min read
बिहार चुनाव : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर रस्सा कस्सी जारी, शाम को केंद्रीय चुनाव की बैठक

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए )की बैठकों का दौर जारी है। सुबह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के घर, फिर जेपी नड्डा के घर पर बैठक हुई।

एनडीए में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोजपा रामविलास को लेकर मामला फंसा हुआ है। इस मसले को सुलझाने की कवायद दोनों गठबंधनों में जारी है।

इस बीच भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी शाम सात बजे से होने वाली है। जिसमें उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार आज शाम तक एनडीए सीट शेयरिंग की घोषणा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कई घंटे चली बैठक में बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े सहित बिहार भाजपा के कई सीनियर लीडर बैठक में शामिल रहे।

सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोजपा रामविलास के बीच कुछ सीट को लेकर मामला फंसा हुआ है। इस मसले को सुलझाने की कवायद दोनों गठबंधनों में जारी है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष के घर पर आठ घंटे बैठक चली। इसके साथ बिहार प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर शनिवार रात खास बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए।

रविवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा के साथ महासचिव शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो बैठक के बाद भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार को आ सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…