बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास
पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को पटना स्थित 10-सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध…

पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को पटना स्थित 10-सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं।भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने जानकारी दी कि राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किया जा चुका है। उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित बिहार विधान परिषद सदस्यों के लिए बने आवास में स्थानांतरित होना होगा। विभाग की ओर से उन्हें नोटिस दे दी गई है।राबड़ी देवी पिछले 20 वर्षों से 10-सर्कुलर रोड के आवास में रह रही थीं।भवन निर्माण विभाग के इस निर्णय के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि सरकार जानबूझकर परेशान करने की नीयत से ऐसा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “यह सब किसके इशारे पर हो रहा है, सबको पता है। आखिर 20 वर्षों बाद ऐसी क्या आवश्यकता आ गई कि राबड़ी देवी को आवास खाली करने को कहा गया?”गौरतलब है कि 10-सर्कुलर रोड लंबे समय से लालू परिवार का मुख्य निवास रहा है और इसे राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर आवंटित किया गया था।--------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
