द इंडियन व्यू

बिहार एसआईआर : दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख नजदीक, राजनीतिक दलों की अभी तक चुप्पी

नई दिल्ली : बिहार में चल रही विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए महज 12 दिन शेष हैं। महीनेभर की इस पूरी प्रक्रिया में अभी तक किसी राजनीतिक दल ने कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं कराई…

Ragwendra P Singh
August 20, 2025
2 min read
बिहार एसआईआर : दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख नजदीक, राजनीतिक दलों की अभी तक चुप्पी

नई दिल्ली : बिहार में चल रही विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए महज 12 दिन शेष हैं। महीनेभर की इस पूरी प्रक्रिया में अभी तक किसी राजनीतिक दल ने कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, मतदाताओं की तरफ से सीधे तौर पर 60,010 दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें से चुनाव आयोग 2,394 दावे और आपत्तियों का निपटारा कर चुका है।

चुनाव आयोग ने बुधवार को एसआईआर प्रक्रिया को लेकर एक अगस्त से 20 अगस्त, सुबह 11 बजे तक का बुलेटिन जारी किया। आयोग के अनुसार, पूरे बिहार में राजनीतिक दलों के कुल 1,60,813 बीएलए हैं। इनमें से किसी भी राजनीतिक दल के बीएलए ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि राजनीतिक दलों के बीएलए जनता से दावे (फॉर्म 6) और आपत्तियां (फॉर्म 7) एकत्र कर सकते हैं और निर्धारित घोषणा के साथ स्वयं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित फॉर्म या घोषणा के बिना सामान्य शिकायतों को दावे (फॉर्म 6) और आपत्तियां (फॉर्म 7) के रूप में नहीं गिना जाएगा।

बुलेटिन के अनुसार, योग्य मतदाताओं को शामिल करने और अयोग्य मतदाताओं को हटाने संबंधी मतदाताओं की ओर से किए गए दावे और आपत्तियों की कुल संख्या 60,010 है, जिसमें से 2,394 का निपटारा किया गया। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं से प्राप्त फॉर्म-6 और घोषणा पत्र संबंधी कुल 1,98,660 मामले हैं।

नियमों के अनुसार, दावे और आपत्तियों का निस्तारण संबंधित ईआरओ और एईआरओ की ओर से पात्रता के सत्यापन के बाद 7 दिन की नोटिस अवधि पूरी होने से पहले नहीं किया जाएगा। एसआईआर आदेशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची से किसी भी नाम को ईआरओ और एईआरओ बिना जांच-पड़ताल और स्पीकिंग आदेश के हटा नहीं सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…