बिली जीन किंग कप: भारत ने हांगकांग को हराकर विजयी अभियान जारी रखा
भारतीय टीम ने गुरुवार शाम हांगकांग (चीन) को 2-1 से हराकर बिली जीन किंग कप एशिया-ओशिनिया ग्रुप 1 में अपना विजयी सफर जारी रखा है। यह टूर्नामेंट एमएसएलटीए द्वारा आईटीएफ, एआईटीए और पीएमडीटीए के सहयोग से पुणे के महालुंगे…

भारतीय टीम ने गुरुवार शाम हांगकांग (चीन) को 2-1 से हराकर बिली जीन किंग कप एशिया-ओशिनिया ग्रुप 1 में अपना विजयी सफर जारी रखा है। यह टूर्नामेंट एमएसएलटीए द्वारा आईटीएफ, एआईटीए और पीएमडीटीए के सहयोग से पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी टेनिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित हो रहा है।

वैदेही चौधरी के दमदार प्रदर्शन ने भारत को तीसरे दिन शानदार शुरुआत दी। वैदेही ने दिन के पहले मैच में हो चिंग वू के खिलाफ पूरा दमखम दिखाया।
अहमदाबाद की इस युवा खिलाड़ी ने टाई-ब्रेकर तक खिंचा पहला सेट कड़े मुकाबले में 10-8 से जीता। दूसरे सेट में वह बिना समय गंवाए शुरुआत से ही अपनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी हुई और 2 घंटे, 3 मिनट तक चले मैच को 7-6 (10-8), 6-1 से जीत लिया। इससे भारत को हांगकांग, चीन के खिलाफ 1-0 की बढ़त मिली।
दोनों देशों के बीच दूसरे एकल मैच में, श्रीवल्ली भामिदीपती ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन मैचों के बाद अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड जारी रखा। हालांकि इस युवा भारतीय स्टार को तीन सेटों तक चले मुकाबले में हॉन्ग यी कोडी वोंग से कड़ी चुनौती मिली।
इसके बावजूद श्रीवल्ली ने 2 घंटे, 27 मिनट तक चले मुकाबले का पहला सेट टाईब्रेक में 8-6 से जीता, लेकिन उसके बाद उनकी हांगकांग की प्रतिद्वंद्वी ने वापसी की। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी 8 ऐस के साथ 7-6, 2-6, 6-3 से अहम जीत दर्ज करने में सफल हुई। उनकी जीत से भारत मुकाबले में 2-0 की अजेय बढ़त पर आ गया।
दिन का अंतिम मुकाबला डबल्स मैच था, जिसमें अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी उतरी और उनकी भिड़ंत यूडिस चोंग और हांग यी कोडी वोंग से हुई। इस कठिन मुकाबले में भारतीय जोड़ी पिछड़ गई।
हालांकि अनुभवी भारतीय जोड़ी ने पहला सेट टाई-ब्रेक में जरूर जीता, लेकिन हांगकांग (चीन) की जोड़ी ने दूसरे सेट में वापसी करके अपना दबदबा बनाया और बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए अंतिम सेट जीता। हांगकांग (चीन) की जोड़ी ने यह डबल्स मैच 7-6, 3-6, 11-13 से जीता, लेकिन तब तक उनके लिए बहुत देर हो चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
