द इंडियन व्यू

बिक्री घटने के कारण ईवी निर्माता ओकिनावा का राजस्व वित्त वर्ष 2024 में 87 प्रतिशत गिरा

नई दिल्ली। घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता ओकिनावा ऑटोटेक ने वित्त वर्ष 2024 में राजस्व में 87 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की है। कंपनी के लेटेस्ट फाइनेंशियल के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में परिचालन से कंपनी का…

Ragwendra P Singh
April 14, 2025
2 min read
बिक्री घटने के कारण ईवी निर्माता ओकिनावा का राजस्व वित्त वर्ष 2024 में 87 प्रतिशत गिरा

नई दिल्ली। घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता ओकिनावा ऑटोटेक ने वित्त वर्ष 2024 में राजस्व में 87 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की है।

कंपनी के लेटेस्ट फाइनेंशियल के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में परिचालन से कंपनी का राजस्व पिछले वित्त वर्ष के 1,144 करोड़ रुपये से घटकर मात्र 182 करोड़ रुपये रह गया।

ओकिनावा ने वित्त वर्ष 2024 में 52 करोड़ रुपये का घाटा भी दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2023 में ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (ईबीआईटीडीए) से पहले कंपनी की आय 166 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के परिचालन मार्जिन और नियोजित पूंजी पर रिटर्न (आरओसीई) में भी बड़ी गिरावट आई, जिसमें ईबीआईटीडीए मार्जिन 25.8 प्रतिशत और आरओसीई 102 प्रतिशत तक गिर गया।

ओकिनावा ने अपने वित्तीय आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में कमाए गए प्रत्येक रुपए पर 1.38 रुपए खर्च किए।

कंपनी की कुल बिक्री वित्त वर्ष 23 में 95,931 यूनिट से गिरकर वित्त वर्ष 2024 में केवल 20,873 यूनिट रह गई। यह भारी गिरावट कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में भी दिखी, जो 13.17 प्रतिशत से घटकर 2.20 प्रतिशत रह गई।

वित्त वर्ष 2025 में भी बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है, अब तक केवल 3,548 यूनिट बिकी हैं, यानी बाजार हिस्सेदारी केवल 0.31 प्रतिशत रह गई है।

हालांकि, कंपनी ने राजस्व में गिरावट के चलते अपने खर्चों में कटौती करने की कोशिश की।

ओकिनावा की खरीद लागत 80 प्रतिशत घटकर 171 करोड़ रुपये रह गई, कर्मचारी लागत 16 प्रतिशत घटकर 26 करोड़ रुपये रह गई और विज्ञापन खर्च 88 प्रतिशत घटकर 4 करोड़ रुपये रह गया। फिर भी, वित्त वर्ष 2024 में कुल व्यय 251 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के 991 करोड़ रुपये से कम है। वित्त वर्ष 2024 के अंत तक, ओकिनावा के पास 276 करोड़ रुपये की कुल चालू संपत्ति थी।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि ओकिनावा बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बदलती बाजार अपेक्षाओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष कर रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि ओकिनावा का पतन कई मुद्दों से उपजा है, जिसमें आग से संबंधित सुरक्षा चिंताएं, सख्त नियामक मानदंड और उपभोक्ता विश्वास में कमी शामिल है।

एक विश्लेषक ने कहा, भारत में ईवी बाजार अब परिपक्व हो रहा है। कंपनियों पर उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने, लगातार इनोवेशन करने और सुरक्षा मानकों को पूरा करने का पहले से कहीं अधिक दबाव है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…