बालक अंडर-18 और बालिका अंडर-16 के सेमीफाइनलिस्ट तय
लखनऊ। अनुरुद्ध, अनुज, विवेक व विराट ने उत्तर प्रदेश राज्य टेनिस टूर्नामेंट 2025 में उम्दा खेल दिखाते हुए बालक अंडर-18 एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा गोमतीनगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम…

लखनऊ। अनुरुद्ध, अनुज, विवेक व विराट ने उत्तर प्रदेश राज्य टेनिस टूर्नामेंट 2025 में उम्दा खेल दिखाते हुए बालक अंडर-18 एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा गोमतीनगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर खेले जा रहे मुकाबलों में सिद्धि, गीतिका, संस्कृति व अनिका ने बालिका अंडर-16 एकल के अंतिम चार में स्थान सुरक्षित कर लिया।
बालिका अंडर-16 एकल के क्वार्टर फाइनल में सिद्धि सिंह ने शिवान्या गौतम को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं गीतिका सरस्वत ने पावनी शुक्ला को 5-1 से पराजित किया।
संस्कृति गौतम ने आलिया निर्वाण को 5-0 से मात दी, जबकि अनिका श्रीवास्तव ने अनाया सेन को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
बालक अंडर-18 एकल के क्वार्टर फाइनल में अनुरुद्ध कुमार ने करीबी मुकाबले में अभिजीत सिंह को 6-4 से शिकस्त दी। अनुज कुमार ने गीतांश अरोड़ा को 5-1 से हराया। विवेक विश्वकर्मा ने अंश सक्सेना को 5-3 से पराजित किया। वहीं विराट सिंह ने हर्ष कुमार को 5-2 से मात देकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
