बाल विवाह केवल कानून का उल्लंघन नहीं, एक बेटी से छीन लेता है उसका बचपन: अन्नपूर्णा देवी
नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बाल विवाह केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि एक बेटी से उसका बचपन छीन लेता है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया भारत बाल विवाह मुक्त भारत केवल एक संकल्प…

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बाल विवाह केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि एक बेटी से उसका बचपन छीन लेता है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया भारत बाल विवाह मुक्त भारत केवल एक संकल्प नहीं, यह हमारी राष्ट्रीय विरासत है। गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरा होने के मौके पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रही थीं। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अपने संबोधन में अन्नापूर्णा देवी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सूरजपुर जिला बाल विवाह मुक्त बन गया है। 75 ग्राम पंचायतों में दो साल में एक भी बाल विवाह नहीं हुआ है।इससे भरोसा मिलता है कि अगर एक जिला कर सकता है तो पूरा भारत भी कर सकता है।आज भारत बदल रहा है और बेटियां उससे भी तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान देश की मानसिकता बदलने का सबसे बड़ा माध्यम साबित हुआ है।जन्म के समय जेंडर अनुपात में सुधार हुआ है और स्कूली शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ी है।उन्होंने कहा कि सरकार ने वंचित वर्ग के छात्रों को प्रीमैट्रिक औऱ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप दी जिससे लाखों बेटियों की पढ़ाई बिना रुके जारी है।इस वर्ष 1,827 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।केन्द्रीय मंत्री ने 2024 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी स्पष्ट निर्देश का हवाले देते हुए कहा कि बाल विवाह रोकने में सरकारी एजेंसियों, सिविल सोसाइटी, परिवारों, युवाओं और धार्मिक-सामुदायिक नेताओं की एकजुटता जरुरी है। यह सिर्फ महिलाओं पर केन्द्रित संवाद न हो बल्कि पुरुषों को भी इस अभियान का अहम हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि 2029 तक बाल विवाह की दर 5 प्रतिशत से नीचे लाने का लक्ष्य को सभी को मिलकर पूरा करना है। यह हमारी पीढ़ियों का भविष्य है। इस मौके पर बाल अधिकार कार्यकर्ता व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के संस्थापक भुवन ऋभु ने बच्चों के खिलाफ अपराधों के खात्मे के लिए सभी हितधारकों से साथ आने व इस राष्ट्रीय अभियान में शामिल होने की अपील की।ऋभु ने कहा, “बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सामुदायिक समूहों, धार्मिक नेताओं, पंचायतों व नागरिकों की सबसे मुख्य भूमिका है। सरकार का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल बन चुका है। यह बच्चों के खिलाफ होने वाले इस अपराध के खात्मे के हमारे सामूहिक प्रयासों व सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।”उन्होंने कहा, “पिछले साल एक लाख से भी ज्यादा बाल विवाह रोके गए जो यह दिखाता है कि जब समाज एकजुट होता है तो बदलाव अपरिहार्य है। हमने वादा किया है कि अगले एक साल में हम एक लाख गांवों को बाल विवाह मुक्त गांव बनाएंगे ताकि हर बच्चे को जीवन में आगे बढ़ने का अवसर व एक सुरक्षित भविष्य मिले। विकसित भारत के व्यापक लक्ष्य की प्राप्ति में इन प्रयासों की गति काफी अहमियत रखती है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए देश के 450 जिलों में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ करीबी सहयोग से काम कर रहे 250 से भी ज्यादा नागरिक समाज संगठनों का नेटवर्क है।”उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 27 नवंबर 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। ---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
