बार्सिलोना का बड़ा दांव, मैनचेस्टर सिटी से केरोलिन निकोली को 4 साल के लिए किया साइन
स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने ब्राजील की स्टार फॉरवर्ड केरोलिन निकोली को मैनचेस्टर सिटी से चार वर्ष के अनुबंध पर अपने साथ जोड़ लिया है। ब्राजील के लिए 2018 में सीनियर पदार्पण करने वाली केरोलिन 2022 में महिला कोपा…
स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने ब्राजील की स्टार फॉरवर्ड केरोलिन निकोली को मैनचेस्टर सिटी से चार वर्ष के अनुबंध पर अपने साथ जोड़ लिया है। ब्राजील के लिए 2018 में सीनियर पदार्पण करने वाली केरोलिन 2022 में महिला कोपा अमेरिका जीतने वाली ब्राजीलियाई टीम की सदस्य भी रही हैं।
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह महिला सुपर लीग के इतिहास का सबसे महंगा ट्रांसफर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार्सिलोना ने 26 वर्षीय केरोलिन के लिए लगभग 15 लाख यूरो (करीब 17.3 लाख अमेरिकी डॉलर) की ट्रांसफर फीस अदा की।
इससे पहले डब्ल्यूएसएल से सबसे महंगा ट्रांसफर कनाडा की ओलिविया स्मिथ का था, जो पिछले वर्ष लिवरपूल से आर्सेनल एक करोड़ पाउंड में गई थीं। केरोलिन जनवरी, 2025 में नॉर्थ कैरोलाइना करेज से मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुई थीं। उन्होंने पिछले सीजन में क्लब को महिला सुपर लीग और महिला एफए कप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बार्सिलोना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, केरोलिन ने अपने करियर के दौरान खुद को एक संपूर्ण खिलाड़ी के रूप में विकसित किया है। वह अब बार्सिलोना की जर्सी पहनने और दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण टीमों में से एक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तैयार हैं।
बार्सिलोना ने अपने बयान में आगे कहा, केरोलिन निकोली का अनुबंध क्लब की महत्वाकांक्षा का एक और बड़ा संकेत है। हमारा लक्ष्य दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को साथ लाकर शीर्ष स्तर पर बने रहना और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करना है।
बार्सिलोना ने लगातार सात बार स्पेनिश महिला लीग (लीगा एफ) का खिताब जीता है, जबकि 2020 के बाद से क्लब चार बार यूईएफए महिला चैंपियंस लीग का विजेता भी बन चुका है। टीम अपने नए लीगा एफ अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को सीडी टेनेरिफ़ के खिलाफ करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
