द इंडियन व्यू

बार्सिलोना ओपन : अंतिम 16 में रूब्लेव और रूने की एंट्री

सोमवार को बार्सिलोना ओपन 2025 के मुकाबलों में विश्व नंबर 8 आंद्रे रूब्लेव और डेनमार्क के होल्गर रूने ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतिम 16 में अपनी जगह बनाई। रूसी स्टार आंद्रे रूब्लेव ने पहले दौर में डच खिलाड़ी जैस्पर…

Ragwendra P Singh
April 15, 2025
2 min read
बार्सिलोना ओपन : अंतिम 16 में रूब्लेव और रूने की एंट्री

सोमवार को बार्सिलोना ओपन 2025 के मुकाबलों में विश्व नंबर 8 आंद्रे रूब्लेव और डेनमार्क के होल्गर रूने ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतिम 16 में अपनी जगह बनाई। रूसी स्टार आंद्रे रूब्लेव ने पहले दौर में डच खिलाड़ी जैस्पर डी जोंग को 6-1, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।

साभार : गूगल

बीते कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे रूब्लेव ने इस मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाया। पहले सेट में 5वें गेम में ब्रेक गंवाने के बाद रूब्लेव ने अगले छह गेम अपने नाम करते हुए सेट आसानी से जीत लिया।

दूसरे सेट में रूब्लेव ने 3-2 की बढ़त बनाई और अंत में डी जोंग की एक लंबी शॉट पर मैच अपने नाम कर लिया। रूब्लेव ने हाल ही में पूर्व वर्ल्ड नंबर वन मारात सफिन को अपना कोच नियुक्त किया है।

दिन के पहले मुकाबले में डेनमार्क के होल्गर रूने ने स्पेन के अनुभवी खिलाड़ी और संन्यास की घोषणा कर चुके अल्बर्ट रामोस-विनोलस को 7-5, 6-4 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। पिछले हफ्ते मोंटे कार्लो मास्टर्स से फूड पॉइजनिंग के चलते हटने वाले रूने ने यहां 28 शानदार विनर्स लगाए।

मैच के बाद रूने ने कहा, “मोनाको में खराब हफ्ते के बाद यहां अच्छी शुरुआत करना जरूरी था। मैं फिट और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं, जो मेरे लिए सबसे बड़ी राहत है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।