बारिश ने छीना रोमांच, भारत-वेस्टइंडीज सीरीज 2-2 से बराबर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 शनिवार को यहां बारिश के चलते रद्द हो गया, जिससे पांच मैचों की शृंखला 2-2 से बराबर रही। बारिश के चलते मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय…

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 शनिवार को यहां बारिश के चलते रद्द हो गया, जिससे पांच मैचों की शृंखला 2-2 से बराबर रही। बारिश के चलते मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। इसके बाद कुछ देर की इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया।
मैच रद्द होने से पहले ईशान किशन और नमन धीर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत को 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया था। किशन ने महज 10 गेंदों में 30 रन ठोके, जबकि धीर ने सिर्फ छह गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। लगातार बारिश के कारण मुकाबला रात 9.15 बजे शुरू हो सका।
शाम चार बजे शुरू हुई बारिश की वजह से मैच में काफी देरी हुई और इसे रात 10.03 बजे बारिश ने फिर खेल रोक दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज को पांच ओवर में लक्ष्य का पीछा करने का मौका देने के लिए रात 10.21 बजे तक का कटऑफ समय तय हुआ था, लेकिन बारिश नहीं थमी और रात 10.18 बजे ही मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत से आक्रामक तेवर दिखाए। अभिषेक शर्मा ने कीमो पॉल की गेंद पर छक्का लगाकर पारी का आगाज किया, लेकिन पॉल ने जल्द ही उन्हें पवेलियन भेजा। अभिषेक का फ्लिक शॉट सर्कल के किनारे खड़े शमर जोसेफ के हाथों में समा गया।
किशन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रोमारियो शेफर्ड के पारी के दूसरे ओवर में 24 रन बटोरकर कैरेबियाई गेंदबाजी की लय बिगाड़ दी। किशन ने इस ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाए। स्क्वायर लेग के ऊपर से लगाया गया उनका स्कूप शॉट खास आकर्षण रहा।
संजू सैमसन ने भी कम गेंदों की अपनी पारी में छाप छोड़ी। उन्होंने शमर जोसेफ की गेंद पर पॉइंट के ऊपर से शानदार अपर कट लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वेस्टइंडीज ने हालांकि जल्द ही दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर वापसी की। जोसेफ ने किशन का कैच रोवमैन पॉवेल के हाथों कराया, जबकि शमर स्प्रिंगर ने सैमसन को बोल्ड कर दिया।
कप्तान श्रेयस अय्यर (22) को जीवनदान मिला। इसके बाद उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन कीमो पॉल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। जोसेफ ने उनका कैच लपका। भारत ने सातवें ओवर में 88 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया था और टीम को अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी।
ऐसे समय में धीर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कीमो पॉल की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़कर भारतीय स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। दूसरी ओर, तिलक वर्मा को तेजी से रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा। भारत ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने दोबारा खेल रोक दिया। इसके बाद मुकाबला आगे नहीं बढ़ सका और शृंखला 2-2 से बराबर समाप्त हुई।
इस शृंखला में वेस्टइंडीज ने दो बार के विश्व विजेता भारत को कड़ी चुनौती दी। कैरेबियाई कप्तान शाई होप सीरीज के प्रमुख बल्लेबाजों में रहे। उन्होंने चार मैचों में दो शतकों से कुल 261 रन बनाए। बारिश के कारण निर्णायक मुकाबला रद्द होने सेशृंखला का नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन वेस्टइंडीज ने अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम को लगातार दबाव में रखा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
