द इंडियन व्यू

बारिश बनी वजह, अब लखनऊ में होंगे यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ मैच

कानपुर। कानपुर में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थितियों को देखते हुए यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के आगामी प्लेऑफ व फाइनल के मैचों को कानपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।…

Ragwendra P Singh
August 31, 2026
3 min read
बारिश बनी वजह, अब लखनऊ में होंगे यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ मैच

कानपुर। कानपुर में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थितियों को देखते हुए यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के आगामी प्लेऑफ व फाइनल के मैचों को कानपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। अब लीग के प्लेऑफ और फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियाँ में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

खिलाड़ियों की सुरक्षा, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और बेहतर खेल स्थितियां सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. संजय कपूर

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने इस बारे में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लीग प्रबंधन के लिए खिलाड़ियों के हित, सभी टीमों को समान एवं खेल के लिए बेहतर स्थितियां देना और मैचों की गुणवत्ता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कानपुर में लगातार बारिश से मैचों को पूरा कराना संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण खेल व खिलाड़ियों की प्रतिभाओं पर असर पड़ रहा है। ऐसे में प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण और निर्णायक मैचों में सभी टीमों को पूरे 20 ओवर खेलने का समान और उचित अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है।

हमने आने वाले दिनों में मौसम के पूर्वानुमान का अवलोकन किया जिसमें कानपुर में लगातार बारिश दिखाई जा रही है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए प्लेऑफ के मैच व फाइनल को लखनऊ में स्थानांतरित करने का निर्णय बड़े भारी मन से लिया गया है। डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यह निर्णय किसी एक टीम के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि खेल की निष्पक्षता और खिलाड़ियों के हित में लिया गया है। लगातार बारिश के कारण गीली आउटफील्ड से खिलाड़ियों के लिए चोट का जोखिम बढ़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मौसम के कारण मैचों के बार-बार बाधित होने और देर रात तक छोटे प्रारूप में मुकाबले समाप्त होने से खिलाड़ियों पर पड़ने वाली शारीरिक एवं मानसिक थकान को भी ध्यान में रखा गया है। हमारी निगाह में प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने के लिए बेहतर स्थितियां मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लीग प्रबंधन का प्रयास है कि प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण मैचों में खिलाड़ियों को पूरे 20 ओवर खेलने का अवसर मिले, दर्शकों को निर्बाध क्रिकेट का आनंद और टीमों को अपनी रणनीति एवं क्षमता का पूरा प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि प्लेऑफ मैच व फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियों में यथावत लखनऊ में आयोजित होंगे।

यूपी टी-20 लीग प्रबंधन ने कहा कि कानपुर चरण के दौरान दर्शकों, खिलाड़ियों, टीमों, अधिकारियों और सभी सहयोगी संस्थाओं से मिले समर्थन के लिए वह आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, यूपीसीए के मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब व अन्य मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।