बायर्न के साथ भविष्य पर बोले हैरी केन, नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर शुरू हुई चर्चा
जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उन्होंने क्लब के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। केन का मौजूदा करार 2027 तक है। बुंडेसलीगा के मौजूदा…

जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उन्होंने क्लब के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। केन का मौजूदा करार 2027 तक है।
बुंडेसलीगा के मौजूदा विजेता बायर्न म्यूनिख लंबे समय से केन के साथ करार आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर करता रहा है। क्लब की स्टटगार्ट के खिलाफ 5-1 की जीत के बाद केन ने बताया कि नए अनुबंध को लेकर पहली बैठक पिछले सप्ताह हुई थी।
केन ने एक बयान में कहा, “मैं 33 साल का हूं। संभवत: यह मेरा आखिरी अनुबंध नहीं होगा, लेकिन मेरे लिए यह एक बड़ा अनुबंध होगा, जिस पर मुझे हस्ताक्षर करने हैं।” उन्होंने कहा कि नए करार को लेकर अभी कई पहलुओं पर चर्चा की जानी बाकी है, लेकिन वह बायर्न के साथ अपना जुड़ाव जारी रखना चाहते हैं। केन 2023 में टोटेनहम हॉटस्पर से बायर्न म्यूनिख पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे खुश हों। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई जल्दबाजी नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऐसी स्थिति तक पहुंचेंगे, जहां दोनों पक्ष खुश होंगे।”
33 वर्षीय केन इस समय बैलन डी’ओर के दावेदारों में शामिल हैं। उन्होंने पिछले सत्र में बायर्न के लिए 31 बुंडेसलीगा मैचों में 36 गोल किए थे। यह जर्मन शीर्ष लीग के एक सत्र में किसी खिलाड़ी द्वारा किए गए तीसरे सबसे ज्यादा गोल थे। केन ने पिछले सत्र में बायर्न के साथ लीग और कप का खिताब भी जीता। क्लब और देश के लिए मिलाकर केन ने पिछले सत्र में कुल 73 गोल किए थे। इंग्लैंड की ओर से विश्व कप में उन्होंने छह गोल किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
