द इंडियन व्यू

बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे PM मोदी, पंजाब के 2000 गांव जलमग्न, दिल्ली के कई इलाकों में घुसा पानी

PM Modi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं. सबसे बुरे हालात पंजाब के हैं. जहां 2000 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं. कई लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों मवेशी भी मारे गए हैं.…

Ragwendra P Singh
September 6, 2025
2 min read
बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे PM मोदी, पंजाब के 2000 गांव जलमग्न, दिल्ली के कई इलाकों में घुसा पानी

PM Modi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं. सबसे बुरे हालात पंजाब के हैं. जहां 2000 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं. कई लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों मवेशी भी मारे गए हैं. भारी तादात में फसलों को नुकसान पहुंचा है. इस बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों के दौरे पर जाएंगे. जहां वे बाढ़ के हालातों का जायजा लेंगे.

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. जिससे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हालात खराब हैं. बाढ़ ने फसलों को बर्बाद कर दिया. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

बाढ़ से पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित
पंजाब बाढ़ से ज्यादा प्रभावित राज्य है. जहां सतलुज और ब्यास नदी में आए उफान से पूरा राज्य बाढ़ की चपेट में आ गया है. राज्य के दो हजार से ज्यादा जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं. पौंग बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अब तक के इतिहास की सबसे अधिक बारिश ने पंजाब को बाढ़ की स्थिति में पहुंचा दिया है. हालांकि फिलहाल मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश से इनकार किया है. जो एक राहत की खबर है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है. हालांकि इन तीनों राज्यों में बीते दिन यानी शुक्रवार को बारिश का सिलसिला थम गया. जिससे राहत कार्यों में तेजी आई है.

पंजाब में अब तक 43 लोगों की गई जान
बाढ़ प्रभावित पंजाब में अब तक 43 लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि राज्य के करीब 4 लाख लोग इस बाढ़ में प्रभावित हुए हैं. बारिश ने राज्य में पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. घरों में पानी भर गया है जिसके चलते लोग सरकार की ओर से लगाए गए राहत शिवरों में रहने को मजबूर हैं. पूरे राज्य में 159 राहत शिविर बनाए गए हैं. पंजाब का अमृतसर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. इसके साथ ही कपूरथला, फिरोजपुर, संगरूर और होशियारपुर में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…