द इंडियन व्यू

आलोचना होती है, लेकिन खुद को डिफेंड करना मेरा काम नहीं : रोहित शर्मा

दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा जो भी बोलते हैं, वह एक दम कड़क बोलते हैं। फिर चाहे बात मैदान के अंदर की हो या मैदान के बाहर की। एक इंटरव्यू में हिटमैन ने बताया है कि वे आलोचकों से कैसे डील करते हैं? रोहित शर्मा के…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
2 min read
आलोचना होती है, लेकिन खुद को डिफेंड करना मेरा काम नहीं : रोहित शर्मा

दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा जो भी बोलते हैं, वह एक दम कड़क बोलते हैं। फिर चाहे बात मैदान के अंदर की हो या मैदान के बाहर की। एक इंटरव्यू में हिटमैन ने बताया है कि वे आलोचकों से कैसे डील करते हैं? रोहित शर्मा के साथ पिछले कुछ समय में बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी के खिलाफ समस्या रही है, जिसको लेकर उन्होंने बयान दिया है।

साभार : गूगल

उन्होंने ये भी कहा है कि कई बार उन्होंने अनावश्यक आलोचना का सामना भी किया है। सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर लंबी बातचीत में रोहित शर्मा ने खुलकर बताया कि वे आलोचना से कैसे निपटते हैं, खासकर जब यह अनावश्यक हो। उन्होंने कहा, "मैंने बहुत आलोचना का सामना किया है, यहां तक कि अनावश्यक आलोचना भी। मैं यह नहीं कह सकता कि आलोचना का किसी पर कोई असर नहीं होता।"

https://m.youtube.com/watch?v=3kwV3n98I8s

भारतीय कप्तान ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी कमजोरी के बारे में लंबे समय से चल रही चर्चा पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मेरे बारे में बहुत कुछ कहा गया है कि मैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने आउट हो जाता हूं। ठीक है, ऐसा होता है। यह खेल का हिस्सा है, लेकिन अगर आप हर कमेंट को डिफेंड करते हैं, तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। खुद का बचाव करना मेरा काम नहीं है।"

रोहित शर्मा ने 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से और अब 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट देश के लिए खेलते रहेंगे। रोहित ने वनडे क्रिकेट में 273 मैचों में 11,168 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.76 का है। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन दोहरे शतक और वनडे इंटरनेशल क्रिकेट की सबसे बड़ी 264 रनों की पारी खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।