द इंडियन व्यू

बांग्लादेश में हत्या के बाद भारत भागे दो आरोपित बनगांव से गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बांग्लादेश में हत्या और उगाही के मामले में वांछित दो बांग्लादेशी नागरिकों को उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित…

Ragwendra P Singh
March 8, 2026
2 min read
बांग्लादेश में हत्या के बाद भारत भागे दो आरोपित बनगांव से गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बांग्लादेश में हत्या और उगाही के मामले में वांछित दो बांग्लादेशी नागरिकों को उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित अवैध रूप से भारत में दाखिल होकर सीमा क्षेत्र में छिपे हुए थे।

 

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश में गंभीर अपराध करने के बाद दो आरोपित भारत में प्रवेश कर चुके हैं और सीमा के पास छिपकर उचित मौका मिलने पर फिर से बांग्लादेश लौटने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सात और आठ मार्च की रात बनगांव क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान एसटीएफ ने राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद (37), निवासी पाटुआखाली (बांग्लादेश) और आलमगीर हुसैन (34), निवासी ढाका (बांग्लादेश) को गिरफ्तार किया।

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने बांग्लादेश में एक राजनीतिक कार्यकर्ता उस्मान हादी की हत्या की थी। हत्या के बाद दोनों आरोपित मेघालय सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए और अलग-अलग जगहों पर छिपते हुए पश्चिम बंगाल के बनगांव पहुंच गए।

 

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में एसटीएफ मुख्यालय थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

 

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।