बांग्लादेश दौरे पर बीसीसीआई अकेले नहीं ले सकता फैसला, सरकार से मांगेगा अनुमति
टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अब तक कन्फर्म नहीं हुआ है। पिछले साल ही भारतीय टीम को बांग्लादेश जाना था, लेकिन उस समय यह दौरा स्थगित हो गया था। अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत में इस साल 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज…
टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अब तक कन्फर्म नहीं हुआ है। पिछले साल ही भारतीय टीम को बांग्लादेश जाना था, लेकिन उस समय यह दौरा स्थगित हो गया था।
अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत में इस साल 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज बांग्लादेश में भारतीय टीम को खेलनी थी, लेकिन पिछले साल के आखिर और इस साल की शुरुआत बहुत कुछ दोनों देशों के बीच हुआ, जिसके कारण ये दौरा अधर में है। हालांकि, अब रिपोर्ट आई है कि बीसीसीआई केंद्र सरकार से इसको लेकर बात कर सकती है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को तो अभी तक उम्मीद है और भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के 50-50 चांस उन्हें लग रहे हैं। यहां तक कि बीसीबी के नए प्रमुख तमीम इकबाल भी बीसीसीआई के अधिकारियों से मिल चुके हैं।
इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई भारत सरकार से इस मुद्दे को लेकर बात कर सकती है और परमिशन के अलावा इस पर स्पष्टता भी बोर्ड सरकार से चाह रहा है। दोनों देशों के रिश्ते अभी भी उतने अच्छे नहीं हैं, जो कि कुछ समय पहले तक बहुत अच्छे हुआ करते थे।
बीसीसीआई के एक बड़े सूत्र ने एक बातचीत में कहा कि बोर्ड इस स्टेज पर अकेले टूर पर कोई फैसला नहीं ले सकता और सरकार से गाइडेंस मांगेगा। सूत्र ने कहा है, "हम इस पर काम कर रहे हैं और जहां तक बांग्लादेश टूर का सवाल है, परमिशन और सप्षटता मांगेंगे।
हम इस स्टेज पर अकेले कोई फैसला नहीं ले सकते। अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम जल्द ही सरकार से बात करेंगे।" सूत्र ने यह भी कन्फर्म किया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को पत्र भी लिखा है। दोनों बोर्ड सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
सूत्र ने आगे बताया, "बीसीबी ने हमें लिखा है और वे लगातार हमारे संपर्क में हैं। जल्द ही और साफ जानकारी मिलेगी।" बीसीबी ने भारत के खिलाफ प्रस्तावित व्हाइट बॉल सीरीज के लिए 29 अगस्त से 15 सितंबर तक का समय रखा है।
बदले हुए कार्यक्रम में तीन वनडे और तीन टी-20 मैच रखे गए हैं, जिसमें 1, 3 और 6 सितंबर को 3 वनडे मैच और इसके बाद 9, 12 और 13 सितंबर को 3 टी-20 मैचों के आयोजन शामिल है। भारतीय टीम के 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यह विंडो बीसीसीआई की ओर से भी अभी तक खाली है।
अगर आप क्रिकेट के नजरिए से देखें तो बीसीसीआई ने बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में टी20 विश्व कप 2026 खेलने से इनकार कर दिया था और टीम भारत आई नहीं थी।
यह सब सरकार के कहने पर हुआ, क्योंकि बांग्लादेश और भारत के राजनीतिक संबंध उस समय अच्छे नहीं थे और इस समय भी दोनों देशों के संबंध उतने मधुर नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
