बलोचिस्तान में BLF का पाकिस्तान के सैन्य काफिले पर हमला, दो अधिकारी मारे गए
इस्लामाबाद। देश के बलोचिस्तान प्रांत में आजादी समर्थक विद्रोह संगठन बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्य अधिकारियों की जान चली गई। इन अधिकारियों के काफिले का सैन्य पूरी तरह नष्ट हो गया।…

इस्लामाबाद। देश के बलोचिस्तान प्रांत में आजादी समर्थक विद्रोह संगठन बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्य अधिकारियों की जान चली गई। इन अधिकारियों के काफिले का सैन्य पूरी तरह नष्ट हो गया। बीएलएफ के प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने मीडिया को जारी बयान में यह जानकारी दी। हालांकि सेना ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलएफ प्रवक्ता घोरम बलोच ने कहा कि 25 अप्रैल को खुजदार के जावाह इलाके में विद्रोही लड़ाकों ने शिविर बदल रहे सैन्य अधिकारियों काफिले पर रिमोट कंट्रोल बम (आईईडी) से विस्फोट कर दिया। इससे सैन्य वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया। इस हमले में वाहन में सवार दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में, लड़ाकों ने 24 अप्रैल को नुश्की के मिल इलाके में स्थित पुलिस स्टेशन पर हमलाकर उस पर कब्जा कर लिया और वहां के संचार उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया। प्रतिरोध करने वाला एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। इसके अलावा 24 अप्रैल को ही खारान शहर में सेना के मुख्यालय पर ग्रेनेड लॉन्चरों से हमला किया।
इससे एक दिन पहले 23 अप्रैल को बीएलएफ के लड़ाकों ने खुजदार क्षेत्र के जावाह में क्वेटा-कराची मुख्य राजमार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया। तीन घंटे तक राजमार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की गई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार के हाथों में युगांडा के ऐतिहासिक टोरो साम्राज्य की कमान, साल 1993 में बहाल हुई थी राजशाही
विवेक ओझा पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के प्रसिद्ध टोरो साम्राज्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां एक पेशेवर पत्रकार को राजशाही का नेतृत्व सौंपा जा रहा है। देश में दशकों पहले समाप्त कर दी गई इस पारंपरिक व्यवस्था…
सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन का यमन में हवाई हमला, होदेइदाह के हूथी सैन्य ठिकाने बने निशाना
रियाद/सना : लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूथी-नियंत्रित होदेइदाह प्रांत में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। गठबंधन ने कहा कि कार्रवाई का…
खैबर पख्तूनख्वा के टैंक में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस…
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
दोहा : कतर के पूर्व शासक और ‘फादर अमीर’ के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कतर के अमीरी दीवान ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। अमीरी दीवान ने बयान जारी कर कहा कि देश…
