बरसापारा टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत, भारत पर 314 रन की बड़ी बढ़त
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मजबूती का परिचय देते हुए तीसरे दिन तक 314 रन की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना…

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मजबूती का परिचय देते हुए तीसरे दिन तक 314 रन की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।
दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के 26 रन जोड़ लिए हैं, जिससे उनकी पकड़ मैच पर और मजबूत हो गई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी ने शतकीय पारी खेलकर टीम को बड़ा स्कोर दिलाया, जबकि मार्को जानसेन ने 93 रन बनाकर शानदार समर्थन किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन जोड़कर टीम के लिए स्थिरता कायम रखी।

भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 201 रन पर ढेर हो गई।
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 58 और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाकर टीम को कुछ हद तक उम्मीद दी, लेकिन केएल राहुल (22) के जल्दी आउट होने के बाद टीम संघर्ष करती नजर आई। 122 रन पर सात विकेट गिरने के बाद कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़कर भारत को कुछ राहत दी।
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने भारत के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से परेशान करते हुए छह विकेट चटकाए। साइमन हार्मर ने तीन विकेट लिए, जबकि केशव महाराज को एक सफलता मिली। पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका ने भारत पर 288 रन की भारी बढ़त हासिल की, लेकिन फॉलोऑन नहीं दिया।
दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (13*) और एडेन मार्करम (12*) सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे और दिन का खेल समाप्त होने तक अटूट साझेदारी में 26 रन जोड़ चुके थे। साउथ अफ्रीका ने मैच पर नियंत्रण जमाकर अपनी जीत की राह आसान कर दी है, और भारतीय टीम को अब वापसी के लिए लंबा संघर्ष करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
