बरपेटा ब्रेव्स ने जीता पहला असम प्रीमियर लीग खिताब
गुवाहाटी : बरपेटा ब्रेव्स ने रविवार की रात गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुवाहाटी रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर पहली इंपीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग (एपीएल) का…

गुवाहाटी : बरपेटा ब्रेव्स ने रविवार की रात गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुवाहाटी रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर पहली इंपीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग (एपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया।166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बरपेटा ब्रेव्स ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की। अरुण सोनार ने 20 गेंदों पर नाबाद 34 रन की निर्णायक पारी खेली। सौरव मौसुम दिहिंगिया ने 16 गेंदों पर 33 और ऋषिकेश दास ने 32 गेंदों पर 35 रन बनाए। अभिलाष मौर्य ने भी 20 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया।इससे पहले गुवाहाटी रॉयल्स ने 19.4 ओवर में 165 रन बनाए। रोहित सेन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों पर 90 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और छह छक्के शामिल थे। कप्तान ऋषव दास ने 34 रन बनाए।बरपेटा की ओर से प्रांजल पॉल ने 18 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि शुभम कुमार गुप्ता और दीपज्योति सैकिया ने भी दो-दो विकेट चटकाए।बरपेटा की टीम एक समय 99 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन सोनार और मौर्य ने 59 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद सोनार ने कप्तान कुणाल शर्मा के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।गुवाहाटी के बास्तव रॉय ने एक विकेट लिया और पूरे टूर्नामेंट में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की। वहीं रोहित सेन 543 रन के साथ ऑरेंज कैप के विजेता बने। उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। बास्तव रॉय को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला, जबकि नगांव रेंजर्स के अल्ताफ आलम को कैच ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।संक्षिप्त स्कोर:गुवाहाटी रॉयल्स: 165 रन, 19.4 ओवर (रोहित सेन 90, ऋषव दास 34; प्रांजल पॉल 2/18, शुभम कुमार गुप्ता 2/36, दीपज्योति सैकिया 2/36)।बरपेटा ब्रेव्स: 166/5, 18.5 ओवर (अरुण सोनार 34 नाबाद, ऋषिकेश दास 35, सौरव मौसूम दिहिंगिया 33; बास्तव रॉय 1/25, दीपक गोहाईं 1/17)।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
