द इंडियन व्यू

बढ़ती शहरी आबादी के लिए किफायती आवास जरूरी: मनोहर लाल

नई दिल्ली : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को आवास से जुडे़ फाइनेंस के बदलते परिदृश्य को लेकर आयोजित सम्मेलन में कहा कि देश में तेजी से बढ़ती शहरी आबादी को देखते हुए किफायती आवास की मांग…

Ragwendra P Singh
February 13, 2026
2 min read
बढ़ती शहरी आबादी के लिए किफायती आवास जरूरी: मनोहर लाल

नई दिल्ली : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को आवास से जुडे़ फाइनेंस के बदलते परिदृश्य को लेकर आयोजित सम्मेलन में कहा कि देश में तेजी से बढ़ती शहरी आबादी को देखते हुए किफायती आवास की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके लिए एक राष्ट्रीय आवास विनिमय जैसी व्यवस्था बनाई जाएगी, जिसमें देशभर में उपलब्ध आवासों का व्यापक डेटा हो। इससे लोगों को अपने कार्यस्थल के पास उपयुक्त घर चुनने और संपत्ति विनिमय की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा समय कम होगा और जीवन अधिक सुविधाजनक बनेगा।

 

मनोहर लाल आज यहां भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'इवॉल्विंग लैंडस्केप ऑफ हाउसिंग फाइनेंस' में शामिल हुए। यह दो दिवसीय सम्मेलन 12 और 13 फरवरी को राष्ट्रीय आवास बैंक और एशिया पैसिफिक यूनियन फॉर हाउसिंग फाइनेंस (एपीयूएचएफ) द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारत सरकार, संस्थानों, विभिन्न देशों के विशेषज्ञों, निजी इक्विटी के लोगों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम में मनोहर लाल ने एक संयुक्त अध्ययन का जिक्र किया, जिसे नीति आयोग और उनके मंत्रालय ने मिलकर किया था। इसमें अनुमान लगाया गया कि भारत की शहरी आबादी साल 2021 में 500 मिलियन थी और साल 2050 तक यह 850 मिलियन से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जनसांख्यिकीय बदलाव से देशभर में किफायती आवास की मांग में भारी वृद्धि होगी।

 

मनोहर लाल ने कार्यक्रम में आवागमन से जुड़ा विकास (टीओडी) मॉडल के जरिए मजबूत शहरी संरचना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन से जुड़ी आवासीय योजनाएं भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही उन्होंने बैंकों, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और राष्ट्रीय आवास बैंक से आवास स्टॉक बढ़ाने के लिए अधिक ऋण सहयोग देने की अपील की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…