द इंडियन व्यू

बड़े शिखर सम्मेलन से पहले देश की छवि खराब करने में जुट जाती है कांग्रेसः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि देश में जब भी कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने वाला होता है, तब वे देश की छवि खराब करने में जुट जाते हैं। शुक्रवार को…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
2 min read
बड़े शिखर सम्मेलन से पहले देश की छवि खराब करने में जुट जाती है कांग्रेसः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि देश में जब भी कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने वाला होता है, तब वे देश की छवि खराब करने में जुट जाते हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में सांसद एवं प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस "सूचना युद्ध में पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने" में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि रूस-पाकिस्तान रक्षा सौदे को लेकर जयराम रमेश ने एक बड़ा ट्वीट किया जो बड़े अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों से पहले भारत की छवि खराब करने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा था। संबित पात्रा ने कहा कि 4 अक्टूबर को, जयराम रमेश ने एक ट्वीट पोस्ट किया था, इसके जरिए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने की कोशिश की और यह बताने की कोशिश की कि रूस और पाकिस्तान के बीच एक समझौता हो गया है, जिसके तहत रूस पाकिस्तान को मिलने वाले चीन में निर्मित जेफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए इंजन की सप्लाई करेगा। रूस ने पाकिस्तान के साथ ऐसे किसी भी समझौते से साफ इनकार किया है। इस दावे को "आधारहीन और फर्जी" बताया है। रूस ने यह साफ कर दिया है कि रूस और पाकिस्तान के बीच ऐसा कोई समझौता नहीं हो रहा है। यह आधारहीन और फर्जी है। देश में जी20 या किसी भी बड़े शिखर सम्मेलन से पहले, कांग्रेस निश्चित रूप से ऐसी चीजें करती है। यह ऐसी चीजें करती है जिससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचे।संबित पात्रा ने कहा कि जयराम रमेश कोई छोटे नेता नहीं हैं। कांग्रेस के आईटी प्रमुख हैं। यह ट्वीट राहुल गांधी से मंजूरी मिलने के बाद ही किया होगा। राहुल गांधी विदेश जाते हैं, वापस आने के बाद, वे ऐसे ट्वीट पोस्ट करवाते हैं और पूरा इकोसिस्टम सक्रिय हो जाता। आप सूचना युद्ध में पाकिस्तान को ऑक्सीजन देते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…