द इंडियन व्यू

बंगाल से सटी हुई भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद

सिलीगुड़ी : नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव को देखते हुए मंगलवार से पश्चिम बंगाल से लगी भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। पानीटंकी सीमा पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। इस दौरान दोनों देशों के…

Ragwendra P Singh
March 3, 2026
2 min read
बंगाल से सटी हुई भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद

सिलीगुड़ी : नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव को देखते हुए मंगलवार से पश्चिम बंगाल से लगी भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। पानीटंकी सीमा पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। इस दौरान दोनों देशों के नागरिकों का आना-जाना और व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के तहत एम्बुलेंस सेवा चालू रखी गई है।

 

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि छह मार्च की सुबह से सीमा पर आवाजाही फिर से सामान्य हो जाएगी।

 

पानीटंकी सीमा का व्यापार मुख्य रूप से नेपाल के नागरिकों पर निर्भर है, ऐसे में सीमा बंद होने से स्थानीय कारोबार पर असर पड़ना तय है।

 

पानीटंकी व्यापारी समिति के सचिव दीपक चक्रवर्ती ने कहा कि सीमा बंद होने से व्यापार में नुकसान तो होगा, लेकिन अन्य बार की तुलना में इस बार नुकसान कम रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि होली के कारण पहले से ही बाजार में मंदी का माहौल है।

 

नेपाल में चुनाव और नई सरकार के गठन को लेकर सीमा क्षेत्र के व्यापारी भी नजर बनाए हुए है। सीमा बंद होने के पहले दिन ही दोनों देशों के कई नागरिक बॉर्डर पर फंस गए, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।