बंगाल में विनीत गोयल समेत कई अधिकारियों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने लगाई फटकार
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों काे लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राज्य पुलिस के डीजी (कानून-व्यवस्था) विनीत गोयल…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों काे लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राज्य पुलिस के डीजी (कानून-व्यवस्था) विनीत गोयल सहित कई अधिकारियों को उन्हाेंने फटकार लगाई।
बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने साफ संदेश दिया कि हर अधिकारी के काम का “डिजिटल फुटप्रिंट” मौजूद रहता है। उन्होंने कहा कि चाहे जिलाधिकारी हों या पुलिस आयुक्त, यदि किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह सवाल उठाया कि पश्चिम बंगाल में अब तक ‘नारकोटिक्स एडवाइजरी कमेटी’ क्यों नहीं बनाई गई, जबकि अन्य राज्यों में इस दिशा में काफी पहले कदम उठाए जा चुके हैं। इस विषय पर स्पष्टीकरण देने की कोशिश करते समय विनीत गोयल को बीच में ही बैठने के लिए कहा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आयोग के पास सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।
बैठक में अन्य संस्थाओं को भी कड़े निर्देश दिए गए। आयोग ने भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, आबकारी विभाग तथा मादक पदार्थ नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियों से भी कई सवाल किए।
आयोग ने आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि शराब उत्पादन सामान्य स्तर से अधिक न होने पाए और इसके लिए उत्पादन कंपनियों से समन्वय किया जाए। साथ ही सीमा क्षेत्रों में शराब उत्पादन रोकने की भी बात कही गई।
इसके अलावा अवैध धन की बरामदगी के मामलों में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखने पर भारतीय रिजर्व बैंक से भी जवाब तलब किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि केंद्र या राज्य, किसी भी स्तर की संस्था यदि गलती करती है तो उसे जवाब देना होगा और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि, आयोग की पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के दौरे पर है। इसी क्रम में सोमवार को पहले प्रशासनिक अधिकारियों और उसके बाद जिलाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं।-----------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
