बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर राहुल ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की कथित हत्या को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।…

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की कथित हत्या को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों द्वारा की गई यह हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की जगह गुंडाराज चल रहा है, जहां विरोधी आवाज़ों को डराने और खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर आधारित नहीं रही है और पार्टी ने हमेशा अहिंसा तथा संविधान के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को खोया है, इसके बावजूद पार्टी ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों को ही अपनाया है।
उन्होंने ताजा मामले में आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को सुरक्षा के साथ उचित मुआवजा देने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली ऐसी राजनीति के सामने कांग्रेस झुकेगी नहीं और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
