द इंडियन व्यू

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘दितवाह, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

अमरावती : आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक और चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी कर लोगों से सावधानीबरतने का आग्रह किया। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में तेज हवाएं और कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया…

Ragwendra P Singh
November 27, 2025
2 min read
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘दितवाह, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

अमरावती : आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक और चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी कर लोगों से सावधानीबरतने का आग्रह किया। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में तेज हवाएं और कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार चक्रवातका नाम यमन देश ने 'दितवाह' रखा है, जिसका मतलब है फूल।राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंकाई तट पर एक गंभीर चक्रवात 'दितवाह' तूफ़ान और तेज़ हो गया है। यह पिछले 6 घंटे में 15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है। इस समय चक्रवात 'दितवाह' त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 200 किमी, पुडुचेरी से 610 किमी और चेन्नई से 700 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।प्राधिकरण ने बताया कि इसके रविवार सुबह तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी तट तक पहुंचने की संभावना है।इसी बीच मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न जाने और किसानों को ज़रूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलेंगी। इस चक्रवात के चलतेसरकार ने राज्य के सभी बंदरगाहों पर दो नंबर की चेतावनी जारी कर दी है। माैसम विभाग ने इस महीने की 30 तारीख को प्रकाशम, नेल्लोर, कडप्पा, अन्नामया, तिरुपति और चित्तूर जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 20 सेमी से ज़्यादा बारिश होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।