द इंडियन व्यू

फ्रीडम रन में दौड़ा लखनऊ, कुलदीप-प्रेमलता ने 10 किमी में मारी बाजी

लखनऊ। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम से आयोजित फ्रीडम रन 2026 में करीब 1,500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों से लेकर युवाओं…

Ragwendra P Singh
September 27, 2026
3 min read
फ्रीडम रन में दौड़ा लखनऊ, कुलदीप-प्रेमलता ने 10 किमी में मारी बाजी

लखनऊ। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम से आयोजित फ्रीडम रन 2026 में करीब 1,500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों से लेकर युवाओं और खेलप्रेमियों ने अलग-अलग वर्गों में पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई।

भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजन, 1,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

दौड़ के 10 किमी वर्ग में कुलदीप व प्रेमतला, तीन किमी वर्ग में अखिलेश कुमार व काजल चौधरी जबकि पांच किमी वर्ग में सुरेंद्र सिंह व मोहिनी अव्वल रहे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीपेश जोशी व रचना जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

जगदंबा फाउंडेशन, जनादेश फाउंडेशन तथा स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयाजित फ्रीडम रन में टोयोटा टाइटल प्रायोजक रही। इस दौरान में 3 किमी में 11 से 14 वर्ष, 5 किमी में 15 से 18 वर्ष और 10 किमी में 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं आईएएस अधिकारी डी.एस. सचान रहे। द्रोणाचार्य पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह की अध्यक्षता स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने की। इस अवसर पर जनादेश फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और उपाध्यक्ष रूपेश मिश्रा, आयोजन सचिव संतोष जायसवाल, संयोजक देवेश कुमार सहित अवध इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

फ्रीडम रन का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नियमित फिटनेस के साथ शहीद भगत सिंह के विचारों और स्वतंत्रता संग्राम के योगदान से जोड़ना रहा। इसके विभिन्न वर्गो में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंत में आयोजन समिति ने सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

10 किमी में कुलदीप और प्रेमलता ने मारी बाजी

19 से 40 वर्ष आयु वर्ग की 10 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में कुलदीप ने पहला स्थान हासिल किया। शुभम यादव दूसरे और रवि कुमार पाल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रेमलता विजेता बनीं। प्रियंका दूसरे और माधुरी तीसरे स्थान पर रहीं।

5 किमी में सुरेंद्र और मोहिनी विजेता

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 5 किमी दौड़ के बालक वर्ग में सुरेंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे। प्रदीप कुमार ने दूसरा और दीपक पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मोहिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सौम्या यादव दूसरे और वंदना वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

3 किमी में अखिलेश और काजल अव्वल

11 से 14 वर्ष आयु वर्ग की 3 किमी दौड़ के बालक वर्ग में अखिलेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। सुशील दूसरे और राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल चौधरी ने बाजी मारी। नंदिनी दूसरे और आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।