फोन पर महिला का धमकाने और अपशब्द कहने पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर
शिमला : शिमला जिले के ननखड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ फोन पर धमकाने व अपशब्द कहने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 78, 79 और 352 के तहत मामला…

शिमला : शिमला जिले के ननखड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ फोन पर धमकाने व अपशब्द कहने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 78, 79 और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके पति के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उनके पति से कहा कि वह अपनी पत्नी को संभाल नहीं सकता और उसे यह भी नहीं पता कि उसकी पत्नी कहां जाती है, वह नए-नए पुरुषों से मिलती रहती है। जब पीड़िता ने उसका नाम पूछा तो अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि वह रामपुर से है और फोन काट दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसी दिन शाम को उसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फिर से फोन किया और गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने फोन पर ही उन्हें घर से उठा लेने की धमकी भी दी। बहरहाल ननखड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया मोबाइल नम्बर के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है और उसके खिलाफ कारवाई अमल में लाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
