फैमिली नियम में नहीं होगा बदलाव, विराट-रोहित सहित भारतीय प्लेयर्स को तगड़ा झटका
विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ भारतीय प्लेयर्स को विदेशी दौरे पर परिवार को साथ ले जाने के नियम को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा झटका दिया है। सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड विदेशी दौरे पर…

विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ भारतीय प्लेयर्स को विदेशी दौरे पर परिवार को साथ ले जाने के नियम को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा झटका दिया है। सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड विदेशी दौरे पर फैमिली को ले जाने के अपने दिशानिर्देशों को नहीं बदल रहा है।

हाल ही में विराट कोहली ने विदेश दौरे में परिवार को साथ रखने का समर्थन किया था, जिसके अगले दिन कई रिपोर्ट सामने आईं थी, जिसमें दावा किया गया था कि शायद बीसीसीआई फैमिली वाले नियम में ढील देने का मन बना सकता है। देवजीत सैकिया ने एक क्रिकेट साइट से कहा, ''इस समय वर्तमान नीति बरकरार रहेगी, क्योंकि यह राष्ट्र और हमारी संस्था, बीसीसीआई दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
बीसीसीआई मानता है कि इस मामले में कुछ नाराजगी या अलग -अलग राय हो सकती है। एक डेमोक्रेटिक सेटअप में, लोग अपने विचार व्यक्त करने के हकदार हैं। यह नीति सभी टीम के सदस्यों - खिलाड़ियों, कोचों, प्रबंधकों, सहायक कर्मचारियों और शामिल सभी लोगों के लिए समान रूप से लागू होती है और सभी के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।''
उन्होंने आगे कहा, "यह नीति रातोरात नहीं बनाई गई है, यह दशकों से लागू है, हमारे अध्यक्ष रोजर बिन्नी के खेलने के दिनों से और संभवतः उससे भी पहले से।" भारत की ऑस्ट्रेलिया दौरे में पांच टेस्ट की सीरीज में 1–3 से हार के बाद बोर्ड ने निर्देश जारी किया कि 45 से अधिक दिन के दौरे में क्रिकेटर अधिकतम 14 दिन तक ही अपना परिवार साथ में रख सकते हैं।
दिशानिर्देशों के अनुसार इससे कम अवधि के दौरे पर खिलाड़ी अधिकतम एक सप्ताह तक ही अपना परिवार साथ में रख सकते हैं। विराट कोहली ने शनिवार को आरसीबी के ‘इनोवेशन लैब’ सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘लोगों को परिवार की भूमिका समझाना बहुत मुश्किल है।
हर बार जब आप किसी तनावपूर्ण स्थिति में होते तो अपने परिवार के पास वापस आना कितना महत्वपूर्ण होता है। मुझे नहीं लगता कि लोगों को इसकी अहमियत की समझ है।''
उन्होंने कहा, ‘‘और अगर आप किसी खिलाड़ी से पूछें कि क्या आप चाहते हैं कि आपका परिवार हर समय आपके आस-पास रहे? तो वे ‘हां’ ही कहेंगे।'' भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी बीसीसीआई सचिव से इस बारे में बातचीत कर चुके हैं लेकिन शायद वह खिलाड़ियों की चिंता को दूर नहीं कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
