द इंडियन व्यू

‘फेक पोस्ट’ के लिए सौरव दास माफी मांगें अथवा कानूनी कार्रवाई का सामना करेंः गौरव भाटिया

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास को 24 घंटे के भीतर माफी मांगने अथवा कानूनी कार्रवाई का सामना…

Ragwendra P Singh
September 5, 2026
2 min read
‘फेक पोस्ट’ के लिए सौरव दास माफी मांगें अथवा कानूनी कार्रवाई का सामना करेंः गौरव भाटिया

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास को 24 घंटे के भीतर माफी मांगने अथवा कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है।यह मामला स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवक को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। पोस्ट में दावा किया गया था कि भाटिया ने स्वतंत्र भारद्वाज को ‘दिमागी नक्सल’ कहा है। सौरव दास ने इस पोस्ट को भाटिया को टैग किया था। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि उसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।इस पोस्ट पर गौरव भाटिया ने उसी पोस्ट के नीचे अंग्रेजी में प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘फेक पोस्ट’ बताया। उन्होंने सौरव दास को पोस्ट हटाने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया। इसके बाद सौरव दास ने अपने सोशल मीडिया से वह पोस्ट डिलीट कर दिया। पोस्ट हटाए जाने के बाद गौरव भाटिया ने एक और पोस्ट करते हुए दावा किया कि सौरव दास द्वारा पोस्ट महज 83 मिनट में डिलीट कर दी गई, लेकिन अभी तक बिना शर्त माफी नहीं मांगी गई है। अगर माफी नहीं मांगी गई तो 24 घंटे के बाद वे दास के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएंगे। दास ने बाद में सफाई दी कि यह पोस्ट एआई से बनाई गई थी। यह मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान सीजेपी कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार की किसी के साथ झड़प हुई थी। सीजेपी का आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज और अन्य लोगों ने संजय कुमार पर हमला किया। भारद्वाज ने दावा किया था कि उन्होंने आजाद के पिता की खोपड़ी तोड़ दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने इस बयान से इनकार किया था।इन टिप्पणियों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया था। पुलिस ने बाद में भारद्वाज को गिरफ्तार किया था।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…