द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2030 तक ब्राज़ील टीम के कोच बने रहेंगे कार्लो एंसेलोटी

नई दिल्ली : ब्राज़ील फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने ब्राज़ील राष्ट्रीय टीम के साथ अपना अनुबंध 2030 फीफा विश्व कप तक बढ़ा लिया है। नया अनुबंध अगले चार वर्षों तक प्रभावी…

Ragwendra P Singh
May 15, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2030 तक ब्राज़ील टीम के कोच बने रहेंगे कार्लो एंसेलोटी

नई दिल्ली : ब्राज़ील फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने ब्राज़ील राष्ट्रीय टीम के साथ अपना अनुबंध 2030 फीफा विश्व कप तक बढ़ा लिया है। नया अनुबंध अगले चार वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

 

एंसेलोटी को पिछले वर्ष मई में ब्राज़ील का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में ब्राज़ील ने 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, जिसका आयोजन 11 जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होगा।

 

अब तक एंसेलोटी के कार्यकाल में ब्राज़ील ने 10 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को पांच जीत, दो ड्रॉ और तीन हार मिली हैं। उनका लक्ष्य ब्राज़ील को रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप चैंपियन बनाना है।

 

कार्लो एंसेलोटी ने एक आधिकारिक बयान में कहा,“मैं एक साल पहले ब्राज़ील आया था। पहले ही मिनट से मुझे समझ आ गया था कि इस देश के लिए फुटबॉल क्या मायने रखता है। पिछले एक साल से हम ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम को फिर से विश्व फुटबॉल के शिखर पर पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन सीबीएफ और मैं इससे भी अधिक चाहते हैं — अधिक जीत, अधिक समय और अधिक मेहनत।”

 

उन्होंने आगे कहा,“हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अगले चार वर्षों तक साथ बने रहेंगे। हम 2030 विश्व कप तक साथ काम करेंगे। मैं सीबीएफ का उनके भरोसे के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। ब्राज़ील, आपका गर्मजोशी से स्वागत करने और इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।”

 

ब्राज़ील फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) के अध्यक्ष समीर शाउद ने कहा,“कार्लो एंसेलोटी के अनुबंध का नवीनीकरण हमारे उस संकल्प की दिशा में एक और मजबूत कदम है, जिसके तहत हम पांच बार की विश्व चैंपियन राष्ट्रीय टीम को और अधिक मजबूत, आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाना चाहते हैं। हम हर दिन इस दिशा में काम कर रहे हैं कि ब्राज़ील विश्व फुटबॉल के सर्वोच्च स्तर पर बना रहे। साथ ही हम अन्य राष्ट्रीय टीमों के विकास, सीबीएफ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं और देशभर के क्लबों व संघों को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…