द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2026: लारिन के देर से किए गोल ने कनाडा को हार से बचाया, बोस्निया से 1-1 की बराबरी

नई दिल्ली : विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में शुक्रवार को सह-मेजबान कनाडा ने आखिरी समय तक संघर्ष करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेल लिया। मुकाबले में कनाडा लंबे समय तक हार की ओर बढ़ता दिखाई दे…

Ragwendra P Singh
June 13, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2026: लारिन के देर से किए गोल ने कनाडा को हार से बचाया, बोस्निया से 1-1 की बराबरी

नई दिल्ली : विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में शुक्रवार को सह-मेजबान कनाडा ने आखिरी समय तक संघर्ष करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेल लिया। मुकाबले में कनाडा लंबे समय तक हार की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन विकल्प खिलाड़ी के रूप में उतरे काइल लारिन ने टीम को अहम अंक दिला दिया।

 

कनाडा इस मुकाबले में अपने कप्तान अल्फोंसो डेविस के बिना उतरा, जो हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं।

 

बोस्निया ने मैच के 21वें मिनट में बढ़त बनाई। कॉर्नर से आए गेंद पर जोवो लुकिच ने शानदार फिनिश करते हुए अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला गोल दागा और टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

 

दूसरे हाफ में कनाडा ने लगातार आक्रमण किए और 53वें मिनट में बराबरी का सुनहरा मौका मिला, लेकिन रिची लारिया का शॉट बोस्निया के डिफेंडर सीड कोलासिनाक ने गोल लाइन के पास शानदार तरीके से रोक दिया।

 

इसके बाद कनाडा ने लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन गोल के सामने सटीकता की कमी दिखी और बोस्निया की टीम बढ़त बचाने में सफल नजर आने लगी।

 

हालांकि 76वें मिनट में मैदान पर आए काइल लारिन ने मैच का रुख बदल दिया। मैदान में आने के तीन मिनट बाद ही उन्होंने बॉक्स के अंदर घूमकर जोरदार शॉट लगाया, जो डिफ्लेक्शन लेकर गोल में बदल गया और कनाडा ने 1-1 की बराबरी कर ली।

 

स्टॉपेज टाइम के अंतिम मिनटों में कनाडा के पास जीत का मौका भी आया। रिची लारिया ने गेंद लारिन तक पहुंचाई, लेकिन बोस्निया के डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया।

 

इस ड्रॉ के साथ कनाडा ने विश्व कप अभियान की शुरुआत एक अंक के साथ की, जबकि बोस्निया जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी तीन अंक हासिल नहीं कर सका।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…